Teejan Bai Health Update Today: पद्मविभूषण तीजन बाई के स्वास्थ्य को लेकर आई बड़ी खबर, मंत्री राजेश अग्रवाल ने परिजनों को बंधाया ढांढस, तबीयत बिगड़ने के बाद एम्स में कराया गया था भर्ती
Teejan Bai Health Update Today: पद्मविभूषण तीजन बाई के स्वास्थ्य को लेकर आई बड़ी खबर, मंत्री राजेश अग्रवाल ने परिजनों को बंधाया ढांढस, तबीयत बिगड़ने के बाद एम्स में कराया गया था भर्ती
Teejan Bai Health Update Today: पद्मविभूषण तीजन बाई के स्वास्थ्य को लेकर आई बड़ी खबर, मंत्री राजेश अग्रवाल ने परिजनों को बंधाया ढांढस, तबीयत बिगड़ने के बाद एम्स में कराया गया था भर्ती / Image: AI Generated
- मंत्री राजेश अग्रवाल ने पद्मविभूषण तीजन बाई के स्वास्थ्य की जानकारी ली
- एम्स रायपुर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में तीजन बाई का उपचार जारी
- राज्य सरकार ने परिजनों को हर संभव चिकित्सा सहायता और सहयोग का भरोसा दिलाया
रायपुर: Teejan Bai Health Update Today छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को देश-दुनिया में प्रतिष्ठित करने वाली सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका एवं पद्मविभूषण से सम्मानित तीजन बाई के अस्वस्थ होने की सूचना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने तत्काल पहल की। उन्होंने अपने सहयोगी को एम्स रायपुर भेजकर पद्मविभूषण तीजन बाई के स्वास्थ्य की जानकारी ली। मंत्री अग्रवाल ने दूरभाष पर तीजन बाई के परिजनों से चर्चा कर उनका हालचाल जाना और भरोसा दिलाया कि राज्य शासन उनकी चिकित्सा एवं आवश्यक सहायता के लिए पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ा है। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि उपचार संबंधी हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
सांस्कृतिक चेतना और लोक परंपराओं की जीवंत प्रतीक
Teejan Bai Health Update Today अग्रवाल ने कहा कि तीजन बाई केवल लोक कलाकार नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक चेतना और लोक परंपराओं की जीवंत प्रतीक हैं। उन्होंने अपनी अद्भुत गायन शैली, प्रभावशाली प्रस्तुति और लोककला के प्रति समर्पण से पंडवानी को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाई है। उनके योगदान ने छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
एम्स में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उपचार जारी
एम्स रायपुर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में पद्मविभूषण तीजन बाई का उपचार जारी है। चिकित्सकों की सतत निगरानी और बेहतर चिकित्सा प्रबंधन के चलते उनके स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर रख रही है और आवश्यक उपचार दे रही है।
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की सशक्त प्रतिनिधि हैं तीजन बाई
मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा की पद्मविभूषण तीजन बाई ने अपनी अनुपम कला साधना से न केवल पंडवानी परंपरा को संरक्षित किया, बल्कि नई पीढ़ी को लोक संस्कृति से जोड़ने का भी महत्वपूर्ण कार्य किया है। उनकी उपलब्धियां और कला यात्रा देशभर के कलाकारों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने लोककला को जिस ऊंचाई तक पहुंचाया है, वह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। मंत्री अग्रवाल ने ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की और कहा कि पूरा छत्तीसगढ़ आज उनकी कुशलता के लिए प्रार्थना कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि अपनी अदम्य इच्छाशक्ति और चिकित्सकों के प्रयासों से तीजन बाई जल्द स्वस्थ होकर पुनः अपनी कला के माध्यम से लोगों को प्रेरित करेंगी।
- Garena Free Fire Max Codes Today: आज के नए रिडीम कोड्स हुए जारी! चंद सेकंड में मिल सकते हैं फ्री डायमंड्स और दमदार हथियार, देर की तो हाथ मलते रह जाएंगे
- Gold Rate 31 May 2026: महंगाई से परेशान लोगों को मिली राहत! धड़ाम से फिसला भाव, 1.18 लाख के नीचे पहुंचा गोल्ड, खरीदने वालों की लग गई लॉटरी
- Petrol Diesel Price Today 31 May 2026: पेट्रोल 25 और डीजल की कीमत में 20 रुपए प्रति लीटर वृद्धि, नया महीना शुरू होने से पहले लगा जोर का झटका, नया रेट आज से लागू

Facebook


