तो क्या कट सकता है इन विधायकों और मंत्रियों का टिकट? डिप्टी सीएम सिंहदेव बोले- बेस्ट कैंडिडेट ही उतारेंगे चुनाव में

तो क्या कट सकता है इन विधायकों और मंत्रियों का टिकट? Congress Will Give Ticket Only Best Candidate on assembly election 2023

तो क्या कट सकता है इन विधायकों और मंत्रियों का टिकट? डिप्टी सीएम सिंहदेव बोले- बेस्ट कैंडिडेट ही उतारेंगे चुनाव में

TS Singh Deo on Manipur Violence

Modified Date: July 4, 2023 / 05:46 pm IST
Published Date: July 4, 2023 5:44 pm IST

रायपुरः Congress Will Give Ticket Only Best Candidate छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों विधानसभा चुनाव होना है, जिसको लेकर राजनीतिक दलों के नेताओं ने तैयारियां शुरू का दी है। लेकिन इस बीच प्रदेश के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के एक बयान ने विधायकों और मंत्रियो के दिल की धड़कन बढ़ा दी है। टीएस सिंहदेव ने कहा है कि आगामी चुनाव में कांग्रेस बेस्ट कैंडिडेट ही चुनाव में उतारेगी। इसके लिए पार्टी बकायदा सर्वे भी कराएगी। टीएस सिंहदेव के बयान से तो ये तय है कि खराब परफार्मेंस वाले नेताओं को इस बार टिकट के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी या ये भी हो सकता है कि उनका टिकट कट जाए।

Read More: कुछ देर में शुरू होगी BJP कोर कमेटी की बैठक, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी रहेंगे मौजूद…

Congress Will Give Ticket Only Best Candidate उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सर्वे चल रहे हैं। आने वाले समय में पार्टी तीन और सर्वे करा सकती है। उसके बाद बेस्ट कैंडिडेट्स उतारे जाएंगे। बीजेपी की बड़ी सभाओं को लेकर उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि बीजेपी सरकारी मंच का दुरुपयोग कर चुनाव का प्रचार करने में लगी है, जो अनैतिक और अनुचित है लेकिन वे लोगों के बीच आए उन्हे पूरी स्वतंत्रता है।

Read More: हमें इस सरकार के खिलाफ मिलकर लड़ना होगा, DS-BJP गठबंधन की खबरों पर बोले पूर्व सीएम येदियुरप्पा… 

यूसीसी को लेकर उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि देश में इस तरह का कानून लाना है तो सबको साथ लेकर विचार कर आगे बढ़े। सिख, ईसाई, आदिवासी सभी समाज के नियम अलग हैं। यूसीसी के माध्यम से मुस्लिम समाज के नाम पर ध्रुवीकरण का प्रयास किया जा रहा वोट बंटवाकर चुनाव जितने की कोशिश हो रही है। अब सर्जिकल स्ट्राइक, पुलवाना नहीं, 370 नहीं, राम मंदिर नहीं, इसलिए अब इनका नया शिगूफा यूसीसी है जिसके नाम पर लोगों को विभाजित कर वोट लेने का प्रयास किया जा रहा है।

 

 

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"