Odisha septic tank accident: सेप्टिक टैंक में सेन्ट्रिंग खोलने गए थे मजदूर, हो गया ये बड़ा हादसा, तीन लोगों की मौत से मचा हड़कंप
Odisha septic tank accident: सेप्टिक टैंक में सेन्ट्रिंग खोलने गए थे मजदूर, हो गया ये बड़ा हादसा, तीन लोगों की मौत से मचा हड़कंप
Odisha septic tank accident | Photo Credit: IBC24
- सफाई के दौरान हादसा
- दम घुटने से तीन लोगों की मौत
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कारण स्पष्ट होगा
कोरापुट: Odisha septic tank accident ओडिशा के रायगढ़ा जिले में बुधवार को सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए उसमें उतरे तीन लोगों की संदिग्ध तौर पर दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि यह घटना पद्मपुर थाना क्षेत्र के तारपागुडा में हुई।
जहरीली गैसों की वजह से हुआ ऐसा
Odisha septic tank accident मृतकों की पहचान स्थानीय निवासी हरीशचंद्र बीर (46), प्रकाश लिमा (47) और आलोक कराड (45) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उनमें से एक सबसे पहले टैंक में उतरा, जिसके बाद बाकी दो भी एक-एक करके अंदर गए। इसके बाद वे बेहोश हो गए; ऐसा लगता है कि टैंक के अंदर ऑक्सीजन की कमी या जहरीली गैसों की वजह से ऐसा हुआ।
तीनों की मौत
बाद में अग्निशमन कर्मियों ने टैंक से तीनों के शव बाहर निकाले। पद्मपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक बीडी प्रधान ने कहा, ‘प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि सेप्टिक टैंक में उतरने के बाद दम घुटने से तीनों की मौत हुई है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।’
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: ‘गूंज’ vs ‘कैंपन’… GEN-Z किसके फैन? युवाओं को साधने की रेस हुई तेज, पीएम मोदी के जन्मदिन पर क्या ख़ास करेगी भाजपा?
- Aaj Ka Rashifal 10 September 2026: आज इन राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे ग्रह, कई राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार, पढ़ें अपना भविष्यफल
- MP News: विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन मोड में सीएम मोहन यादव, सागर मामले में न्यायिक जांच के दिए आदेश, नए कमिश्नर और IG की तैनाती

Facebook


