दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज, हल्की बारिश की संभावना
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज, हल्की बारिश की संभावना
नयी दिल्ली, 31 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी के साथ मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने का अनुमान है।
दिल्ली के विभिन्न इलाकों में सोमवार से ही छिटपुट बारिश हो रही है। सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटे के दौरान सफदरजंग में 0.5 मिमी, पालम में 0.2 मिमी, लोधी रोड में 0.7 मिमी, रिज में 0.2 मिमी और आयानगर में 0.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम केंद्रों के अनुसार, पालम में न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 18, रिज में 18.4 और आयानगर में 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
पालम का तापमान सभी केंद्रों में सबसे अधिक और सामान्य से लगभग 1.9 डिग्री अधिक था, जबकि रिज स्टेशन का तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री कम रहा।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 189 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।
सीपीसीबी मानकों के अनुसार, 0 से 50 के बीच का एक्यूआई 'अच्छा', 51 से 100 'संतोषजनक', 101 से 200 'मध्यम', 201 से 300 'खराब', 301 से 400 'अत्यंत खराब' और 401 से 500 'गंभीर' माना जाता है।
भाषा
प्रचेता संतोष
संतोष
लेखक के बारे में
Web Title: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज, हल्की बारिश की संभावना

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pm