Vinod Verma sent notice to BJP leaders
Vinod Verma sent notice to BJP leaders: रायपुर। छत्तीसगढ़ में महादेव ऐप को लेकर कांग्रेस और भाजपा नेता एक दूसरे पर वॉर पलटवार कर रहे हैं, आज इसी मुद्दे पर राजीव भवन में मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा ने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि शुभम सोनी के वीडियो में एक वर्माजी का जिक्र आया…लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह, केदार गुप्ता और अनुराग अग्रवाल ने बगैर किसी साक्ष्य या जांच कराए इसे मेरे नाम विनोद वर्मा से जोड़़ दिया।
विनोद वर्मा ने कहा कि मैंने तीनों भाजपा नेताओं को अपने वकील के माध्यम से नोटिस भेजा है, तीनों माफी नहीं मांगेंगे तो मानहानि का दावा करूंगा। उन्होंने कहा ईडी और भाजपा कांग्रेस सरकार की छवि खराब करने साजिश कर रहे हैं।
LIVE: श्री @patrakarvinod जी द्वारा महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता (राजीव भवन, रायपुर) #कांग्रेसमय_छत्तीसगढ़ https://t.co/W4pe4QP7bA
— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) November 9, 2023