chattisgarh Me Barish ka haal : छत्तीसगढ़ में बारिश का तांडव! रेलवे स्टेशन से अस्पताल तक पानी-पानी, जानें आपके शहर का हाल

Ads

छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश ने रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव और अभनपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। रेलवे स्टेशन, अस्पताल और कई कॉलोनियां जलमग्न हो गई हैं, जबकि मौसम विभाग ने आगे भी भारी बारिश की चेतावनी दी है।

  •  
  • Publish Date - July 5, 2026 / 10:59 AM IST,
    Updated On - July 5, 2026 / 11:11 AM IST

chattisgarh Me Barish ka haal

HIGHLIGHTS
  • रायपुर समेत कई शहरों में बाढ़ जैसे हालात।
  • अस्पतालों और रेलवे स्टेशन तक पहुंचा बारिश का पानी।
  • मौसम विभाग ने आगे भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया।

रायपुर :chattisgarh Me Barish ka haal  छत्तीसगढ़ में मानसून की भारी बारिश ने भारी तबाही मचाई है। राजधानी रायपुर सहित दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव और अभनपुर में झमाझम बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। कई शहरों में जलभराव की गंभीर स्थिति पैदा हो गई है, जिससे प्रशासनिक दावों की पोल खुल गई है। वहीं, मध्य प्रदेश के बालाघाट से एक वन्यजीव की संदिग्ध मौत का बड़ा मामला सामने आया है।

रायपुर और अभनपुर का हाल

राजधानी रायपुर में कुछ ही देर की तेज बारिश ने बुरा हाल कर दिया है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर पानी भर गया है, जिससे यात्री बेहाल हैं। फाफाडीह वाल्टेयर गेट पर पानी भरने से एक ट्रक फंस गया और लोग अपनी बाइक व साइकिल को कंधे पर उठाकर रेलवे क्रॉसिंग पार करने को मजबूर हैं। शंकर नगर, लोधी पारा, पंडरी और आजाद चौक की सड़कें लबालब हैं। वहीं अभनपुर के हसदा उपस्वास्थ्य केंद्र में 2 फीट तक पानी भर गया है, जिससे दवाइयां और प्रसव के उपकरण पानी में डूब गए हैं।

राजनांदगांव, दुर्ग और भिलाई में जलभराव

IMD Monsoon High Alert Chhattisgarh राजनांदगांव में रात भर हुई बारिश से बसंतपुर स्थित जिला अस्पताल परिसर जलमग्न हो गया है। दुर्ग के शंकर नगर नाले से जुड़े इलाकों और गलियों में पानी भर गया है। भिलाई नगर निगम के दावों की पोल खोलते हुए लक्ष्मी नगर, सुपेला, रावण भाटा, शकरपारा, कोसा नगर और कृष्णा नगर सहित टाउनशिप के कई बीएसपी (BSP) क्वार्टरों और घरों में पानी घुस गया है।

मौसम विभाग की चेतवानी

लगातार हो रही इस मूसलाधार बारिश ने छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर दी है। अस्पतालों से लेकर रेलवे स्टेशनों तक पानी भरने से आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इन्हें भी पढ़ें :