Chhattisgarh Liquor News : अब शराब पीने से पहले 10 बार सोचेंगे आप, जाम छलकाने के लिए सरकारी दुकान से खरीदी थी बोतल, अंदर देखा तो उड़े होश, वीडियो वायरल

Ads

छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ ब्लॉक में सरकारी शराब दुकान से खरीदी गई देसी शराब की बोतल में कीड़ा तैरते हुए नजर आया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय विधायक ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा, जबकि आबकारी उपनिरीक्षक ने वीडियो के बैकग्राउंड को अपने किसी भी शराब दुकान से संबंधित होने से इनकार किया।

  •  
  • Publish Date - February 6, 2026 / 06:40 PM IST,
    Updated On - February 6, 2026 / 06:45 PM IST

Chhattisgarh Liquor News / Image Source : IBC24

HIGHLIGHTS
  • डोंगरगढ़ की सरकारी शराब दुकान से खरीदी गई बोतल में कीड़ा तैरते हुए दिखा
  • स्थानीय विधायक ने भाजपा सरकार पर शराब नीति और गुणवत्ता पर सवाल उठाए
  • आबकारी उपनिरीक्षक ने वीडियो के बैकग्राउंड को अपने स्टोर से जोड़ने से इनकार किया

Chhattisgarh Liquor News राजनांदगाव: छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ ब्लॉक से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें शासकीय कंपोजिट शराब दुकान, यानी सरकारी शराब दुकान से खरीदी गई देसी शराब की बोतल में कीड़ा तैरते हुए दिखाई दे रहा है। बोतल में कीड़ा देखते ही हड़कंप मच गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।

स्थानीय विधायक ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

मिली जानकारी के अनुसार, मामला डोंगरगढ़ ब्लॉक के ग्राम कटली स्थित शासकीय कंपोजिट शराब दुकान का है। यहाँ एक शराब प्रेमी ने देसी शराब की पौवे की बोतल खरीदी। उसने शराब पीने से पहले बोतल को गौर से देखा तो उसमें काले रंग का एक कीड़ा तैरता नजर आया। युवक ने इसका वीडियो तुरंत बना लिया। स्थानीय विधायक ने इस घटना पर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने शराबबंदी की बात की थी, लेकिन सरकार बनने के बाद लगातार शराब दुकानों की संख्या बढ़ती जा रही है।

Chhattisgarh Liquor News आबकारी उपनिरीक्षक ने  झाड़ा पलड़ा

विधायक ने कहा कि अलग-अलग शराब नीति लाई जा रही है, लेकिन शराब की गुणवत्ता पर सरकार कुछ नहीं कर रही है। इसका नतीजा यह है कि कटली स्थित शासकीय कंपोजिट शराब दुकान में शराब की बोतल में कीड़ा तैरता नजर आ रहा है, जो आम नागरिक के लिए खतरा है। उन्होंने सवाल उठाया कि आम जनता शराब के नशे में डूबी रहे और विकास कार्य धरातल पर नज़र नहीं आए, यह सुशासन है या कुशासन, यह समझ में नहीं आता। वहीं, डोंगरगढ़ आबकारी उपनिरीक्षक अनिल सिंह ने पूरे मामले से पलड़ा झाड़ते हुए कहा कि वीडियो में जो बैकग्राउंड दिखाई दे रहा है, वह हमारे किसी भी शराब दुकान का नहीं है।

इन्हें भी पढ़ें:

यह घटना कहाँ की है?

यह घटना छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ ब्लॉक, ग्राम कटली स्थित शासकीय कंपोजिट शराब दुकान की है।

वीडियो वायरल क्यों हुआ?

शराब की बोतल में कीड़ा तैरते हुए दिखाई देने के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

सरकार और अधिकारियों ने क्या प्रतिक्रिया दी?

स्थानीय विधायक ने शराब नीति और गुणवत्ता पर सवाल उठाए, जबकि आबकारी उपनिरीक्षक ने वीडियो के बैकग्राउंड को अपने किसी भी शराब दुकान से संबंधित होने से इनकार किया।