CG Congress Meeting: ‘पाला बदलने वाले हैं कई कांग्रेसी नेता, सचिन पायलट के दौरे के बीच विपक्ष को लगेगा बड़ा झटका’, छत्तीसगढ़ के सियासत से आई बड़ी खबर
CG Congress Meeting: 'पाला बदलने वाले हैं कई कांग्रेसी नेता, सचिन पायलट के दौरे के बीच विपक्ष को लगेगा बड़ा झटका' छत्तीसगढ़ के सियासत से आई बड़ी खबर
Ram Vichar Netam on Congress Meeting | Photo Credit: IBC24
- कांग्रेस की मैराथन बैठक
- कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने कांग्रेस पर निशाना साधा
- विधायक संदीप साहू ने पलटवार किया
रायपुर: Ram Vichar Netam on Congress Meeting छत्तीसगढ़ में आज प्रदेश कांग्रेस की मैराथन बैठक (Congress’s Marathon Meeting) हो रही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी पहुंचे हुए है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की इस बैठक को लेकर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। बैठक को लेकर कृषि मंत्री राम विचार नेताम कांग्रेस पर निशाना साधा है। कांग्रेसी नेता पाला बदलने वाले हैं, इसलिए केंद्रीय नेतृत्व को बैठक करनी पड़ रही है।
‘नाम खुलासा करना सही नहीं’
उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान डरी है, इसलिए केंद्रीय नेता आ रहे है। कांग्रेस विधायक BJP की ओर आशाभरी निगाहों से देख रहे है। कांग्रेस के कई बड़े नेता भी है, नाम खुलासा करना सही नहीं होगा। कांग्रेस विधायकों को अपना अस्तित्व खतरे में दिख रहा है। कांग्रेस विधायक रोज अपने भविष्य को लेकर सपना देखते है।
रायपुर दौरे पर कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, मंत्री रामविचार नेताम का बड़ा बयान #Raipur | #Chhattisgarh | #Congress | #SachinPilot | #RamVicharNetam | @SachinPilot | @ramvicharnetam https://t.co/MAM3V1ZK4q
— IBC24 News (@IBC24News) May 1, 2026
कांग्रेस विधायक ने किया पलटवार
Ram Vichar Netam on Congress Meeting मंत्री नेताम के इस बयान को लेकर कांग्रेस विधायक संदीप साहू ने पलटवार किया है। विधायक संदीप साहू ने कहा कि भाजपा सरकार में जिस तरह से कशमकश मची हुई है उसका अनुभव करते हुए वरिष्ठ मंत्री राम विचार नेताम इस तरह का बयान दे रहे हैं। ये हमारी रूटिंग बैठक है, हर दो चार-पांच महीने में इस तरह की बैठके होती है, यह हमारे लिए खुशी है।
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट लेंगे बैठक
आपको बात दें कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज बैठक लेंगे। इस बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही नेताप्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे सभी जिलाध्यक्षों के साथ चर्चा करेंगे। दोपहर 2 बजे ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक लेंगे। बैठक में संगठन के कामकाज के साथ ही आगामी कार्ययोजना पर चर्चा होगी। सरकार के सुशासन तिहार में सरकार को घेरने रणनीति बनाई जाएगी। कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में बैठक होगी।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: एग्जिट पोल भाजपा का ‘गेम’.. बंगाल में हमारी ही ‘फ्रेम’! ममता बनर्जी ने किया बड़ा दावा, जानिए आखिर किसका पलड़ा है भारी?
- Jabalpur Boat Accident: बरगी क्रूज हादसे की होगी उच्च स्तरीय जांच, मोहन सरकार के इस मंत्री ने की घोषणा, कहा-दोषियों पर होगा एक्शन
- Raipur Minor Rape Case: हैवानियत की सारी हदें पार! छत्तीसगढ़ के इस जिले में हवस का शिकार हुई 7 साल की मासूम, आरोपी निकला वो जिसकी उम्मीद किसी को नहीं…

Facebook


