छत्तीसगढ़ : राहुल के लिए दुआ करें, 13 घंटे से बोरवेल में फंसे 10 साल के राहुल का रेस्क्यू जारी, देखें वीडियो

rescue of 10 year old Rahul: राहुल के लिए दुआ करें, 13 घंटे से बोरवेल मे फंसे 10 साल के राहुल का रेस्क्यू जारी, देखें वीडियो

छत्तीसगढ़ : राहुल के लिए दुआ करें, 13 घंटे से बोरवेल में फंसे 10 साल के राहुल का रेस्क्यू जारी, देखें वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: June 11, 2022 7:23 am IST

जांजगीर: बोरवेल में गिरे 10 साल के राहुल साहू का रेस्क्यू जारी है, 80 फीट गहरे बोरवेल में राहुल साहू गिरा है। जिसका पिछले 13 घंटे से रेस्क्यू किया जा रहा है। कुल मिलाकर 16 घंटे से राहुल बोरवेल में फंसा हुआ है। एनडीआरएफ की टीम द्वारा बोरवेल के बगल में गड्ढा किया जा रहा है। अभी तक करीब 35 से 40 फिट गड्ढा खोदा गया है। इसे 60 फीट तक खोदाई कर टनल बनाया जाएगा। वहीं रस्सी के सहारे भी राहुल को रेस्क्यू करने की कोशिश जारी है। CM भूपेश बघेल ने अधिकारियों को बच्चे को सुरक्षित निकालने के लिए निर्देश दिए हैं।

read more: जल्दी बना ले अपना घर : दो महीने में आधा हुआ सरिये का दाम, सीमेंट और बालू भी धड़ाम…

मामले में अच्छी बात यह है कि राहुल का लगातार रिस्पॉन्स मिल रहा है, एक विशेष कैमरे से बच्चे पर नजर रखी जा रही है, आज सुबह से NDRF की टीम रेस्क्यू में फिर जुट गई है। मौके पर हेल्थ और PHE विभाग की टीम भी मौजूद है।

read more: प्ले स्कूल में तीन साल की मासूम के साथ अज्ञात व्यक्ति ने की गंदी हरकत, दर्द से कराहते हुए बच्ची ने मम्मी से कही ये बात…

टनल की खुदाई का काम जारी है , रात भर रेस्क्यू मशीनरी काम करती रही , रस्सी के सहारे भी राहुल को मदद पहुंचाई जा रही है, खाने पीने की चीज राहुल को रस्सी के माध्यम से पहुंचाई जा रही है।

देखें वीडियो


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com