Colombia Plane Crash 2026 : वायुसेना का विमान हुआ भीषण दुर्घटना का शिकार,इस देश के 110 जवान थे सवार, हादसे का मंजर देख काँप जाएगी रूह

Colombia में Lockheed C-130 Hercules विमान उड़ान भरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार विमान में करीब 110 सैनिक सवार थे और हादसे के बाद बड़े पैमाने पर राहत कार्य जारी है।

Colombia Plane Crash 2026 : वायुसेना का विमान हुआ भीषण दुर्घटना का शिकार,इस देश के 110 जवान थे सवार,  हादसे का मंजर देख काँप जाएगी रूह

Colombia Plane Crash 2026 / Image Source : SCREENGRAB

Modified Date: March 23, 2026 / 11:12 pm IST
Published Date: March 23, 2026 11:09 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सैन्य विमान टेकऑफ के दौरान हादसे का शिकार।
  • विमान में करीब 110 जवान सवार बताए गए।
  • हादसे के कारणों की उच्चस्तरीय जांच शुरू।

कोलंबिया: Colombia Plane Crash 2026 दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ वायुसेना का एक शक्तिशाली लॉकहीड C-130 हरक्यूलिस विमान उड़ान भरते समय भीषण हादसे का शिकार हो गया। विमान के क्रैश होते ही उसमें भीषण आग लग गई, जिससे चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। इस विमान में बड़ी संख्या में सैन्य जवान सवार थे, जिसके चलते बड़े पैमाने पर जनहानि की आशंका जताई जा रही है।

110 जवान थे सवार

कोलंबिया के रक्षा मंत्री पेड्रो अर्नुल्फो सांचेज़ के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा प्यूर्टो लेगुइज़ामो इलाके में हुआ। हादसे इतना भयानक था की लगभग 110 लोगों के मारे जाने की आशंका है, हालांकि आधिकारिक तौर पर आंकड़ों की पुष्टि होना अभी बाकी है।विमान में लगी भीषण आग के कारण बचाव कार्य में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। सूचना मिलते ही सेना और राहत टीमें मौके पर पहुँच गई हैं। Hercules C-130 Crash Colombia फिलहाल पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और घायलों को निकालने के साथ-साथ आग बुझाने का काम युद्धस्तर पर जारी है।

रक्षा मंत्रालय ने दिए जाँच के आदेश

हादसे के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। रक्षा मंत्रालय ने तकनीकी खराबी या मानवीय चूक सहित सभी संभावित पहलुओं की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। रक्षा मंत्री ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है और जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.