Rajasthan Crime News: तस्करों से हुई पुलिस की मुठभेड़, वाहन छोड़कर भागे आरोपी, तलाशी के दौरान मिली ऐसी चीज, देखकर पुलिस के भी उड़ गए होश
Rajasthan Crime News: राजस्थान में प्रतापगढ़ जिले में पुलिस ने तस्करों के साथ मुठभेड़ के बाद 762 किलोग्राम से अधिक अवैध डोडा चूरा जब्त किया
Rajasthan Crime News/Image Credit:: IBC24.in
- राजस्थान में प्रतापगढ़ जिले में पुलिस और तस्करों के बीच हुई मुठभेड़।
- मुठभेड़ के बाद वाहन छोड़कर फरार हुए आरोपी।
- पुलिस ने वाहन से 762 किलो डोडा चूरा किया जब्त।
Rajasthan Crime News: जयपुर: राजस्थान में प्रतापगढ़ जिले के धरियावद थानाक्षेत्र में पुलिस और जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने तस्करों के साथ मुठभेड़ के बाद 762 किलोग्राम से अधिक अवैध डोडा चूरा जब्त किया और एक कारतूस बरामद किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने (Rajasthan Crime News) कहा कि ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत यह कार्रवाई की गई।
वाहन का पीछा कर जब्त किया डोडा चूरा
पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने कहा कि धरियावद के पास एक तेज गति गाड़ी नाकाबंदी तोड़ती हुई निकल गई जिसके बाद डीएसटी टीम ने उसका पीछा किया। उन्होंने बताया कि वाहन में सवार लोगों ने डीएसटी टीम पर गोलीबारी की जिसपर टीम ने जवाबी कार्रवाई की। आदित्य ने कहा कि आरोपी वाहन को जंगल में छोड़कर भाग गए तथा (Rajasthan Crime News) बाद में तलाशी में 38 कट्टों में भरा कुल 762 किलो 150 ग्राम डोडा चूरा मिला। साथ ही एक कारतूस भी बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश जारी है।
दो तस्करों की संपत्ति जब्त
Rajasthan Crime News: पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक अन्य कार्रवाई में एनडीपीएस अधिनियम के तहत दो कथित तस्करों की 1.12 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियों को जब्त किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी शाहरुख खान और दिलावर खान ने कथित तौर पर अवैध नशे के कारोबार से प्राप्त अवैध कमाई से आलीशान मकान बनाए (Rajasthan Crime News) और एक एसयूवी खरीदी। इन संपत्तियों की कुल अनुमानित बाजार कीमत करीब एक करोड़ 12 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने बताया कि जब्त की गई संपत्तियों पर बोर्ड लगाए गए हैं और नशा तस्करों तथा उनके नेटवर्क के खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी रहेगी।
इन्हे भी पढ़ें:-
- LPG Shortage in India: LPG किल्लत की जद में ‘माननीय’.. विधायकों के मेस में ही खत्म हो गया सिलेंडर, अब ऐसे बनाया जा रहा है खाना
- Colombia Plane Crash 2026 : वायुसेना का विमान हुआ भीषण दुर्घटना का शिकार, इस देश के 110 जवान थे सवार, हादसे का मंजर देख काँप जाएगी रूह
- Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल और डीजल के दाम में 5 रुपये की बढ़ोतरी! महंगाई के दौर में आम आदमी को एक और बड़ा झटका, सरकार ने इस वजह से लगाया सेस

Facebook


