Sakti Janpad CEO Bribe Case: छत्तीसगढ़ में इस जनपद का CEO रंगे हाथों गिरफ्तार.. सरपंच से इस काम के एवज में ले रहा था इतने लाख की रिश्वत, बाबू और भृत्य भी सपड़ाये
Sakti Janpad Panchayat CEO Bribe Case: सक्ती में जनपद सीईओ एक लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने बाबू और भृत्य को भी पकड़ा।
ACB arrests Head Constable red-handed in Bemetara || Image- AI Generated File
- जनपद सीईओ एक लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार।
- 12 लाख के चेक के लिए मांगी गई थी रिश्वत।
- एसीबी ने बाबू और भृत्य को भी दबोचा।
सक्ती: सक्ती जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो यानी एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद पंचायत के सीईओ को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। (Sakti Janpad CEO Bribe Case) इस कार्रवाई में कार्यालय में पदस्थ एक बाबू और एक भृत्य को भी गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, लिमतरा ग्राम पंचायत के सरपंच से विकास कार्यों से संबंधित 12 लाख रुपये का चेक जारी करने के एवज में 2 लाख रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। सरपंच ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
पहली क़िस्त लेते ही अफसर गिरफ्त में
शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के तहत सरपंच ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 1 लाख रुपये आरोपियों को दिए। जैसे ही रिश्वत की रकम ली गई, एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए जनपद सीईओ को रंगे हाथों पकड़ लिया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
साथ ले गई एसीबी, पूछताछ जारी
कार्रवाई के दौरान कार्यालय में कार्यरत बाबू और भृत्य की भूमिका भी सामने आने पर उन्हें भी हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया। (Sakti Janpad CEO Bribe Case) एसीबी की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, चेक जारी करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए रिश्वत की मांग की गई थी।
इन्हें भी पढ़ें:-
नॉर्वे की ‘क्राउन प्रिंसेज’ के सबसे बड़े बेटे को बलात्कार के मामले में चार वर्ष कैद की सजा
अनिल अग्रवाल ने वेदांता रिसोर्सेज को विदेशी बाजार में दोबारा सूचीबद्ध करने के संकेत दिए
रिकॉर्ड स्तर के करीब समुद्री तापमान, अल नीनो की वापसी से मछलियों और प्रवाल भित्तियों पर संकट
सूर्यांश और विपराज के अर्धशतक से भारत ए ने श्रीलंका ए को 266 रन का लक्ष्य दिया
किसानों को जेवर हवाईअड्डे से किस्मत बदलने का भरोसा दिलाया, फैसला लेने के लिए एक घंटा दिया : योगी

Facebook


