Raipur Eid-e-Miladunnabi Procession: ईद-ए-मिलादुन्नबी जुलूस में इन नियमों का किया गया उल्लंघन, रायपुर की पांच समितियों पर FIR
ईद-ए-मिलादुन्नबी जुलूस में इन नियमों का किया गया उल्लंघन, रायपुर की पांच समितियों पर FIR. Raipur Eid-e-Miladunnabi Procession
रायपुर। Raipur Eid-e-Miladunnabi Procession ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर निर्धारित समय और रूट की शर्तों का उल्लंघन कर जुलूस निकालने के मामले में रायपुर पुलिस ने पांच समितियों के सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार जुलूस निकालने के लिए सुबह 6 बजे से 9 बजे तक की अनुमति निर्धारित थी, लेकिन इसके बावजूद सुबह 11 बजे के बाद भी निर्धारित रूट पर जुलूस निकाला गया। इससे शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित होने और यातायात संबंधी समस्या उत्पन्न होने का पुलिस ने आरोप लगाया है।
Raipur Eid-e-Miladunnabi Procession पुलिस के मुताबिक मामले में शहर सीरतुन्नवी कमेटी रायपुर के अध्यक्ष मोहम्मद सोहैल सेठी के साथ ही संजय नगर आरडी समिति, राष्ट्रीय हुसैनी सेना समिति, चिश्तिया ग्रुप रहमानिया चौक समिति और बैजनाथ पारा समिति के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बताया गया है कि जुलूस के लिए प्रशासन-पुलिस की ओर से निर्धारित समय और रूट संबंधी शर्तें तय की गई थीं। अनुमति की अवधि सुबह 6 से 9 बजे तक होने के बावजूद जुलूस निर्धारित समय के बाद भी जारी रहा। पुलिस ने इसे अनुमति की शर्तों का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की।
इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है। कोतवाली थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Chhattisgarh Police Transfer List: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SP ने 29 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर, देखिए पूरी लिस्ट
- Andhra Pradesh Road Accident News: यात्रियों से भरी बस और ऑटो में हुई भिड़ंत, एक झटके में हुई इतने लोगों की मौत, सड़क पर मची चीख-पुकार
- Alka Baghmar Innova Fire Video: छत्तीसगढ़ में महापौर की इनोवा में लगी भीषण आग, चार अन्य लोग भी थे सवार, पलभर में खाक हो गई कार, सामने आया रोंगटे खड़ा कर देने वाला वीडियो

Facebook


