Sakti Vedanta Power Plant News: मृतकों के परिजनों को इतने लाख रुपए के साथ मिलेगी नौकरी, वेदांता पावर प्लांट ने ब्लास्ट मामले में मुआवजे का किया ऐलान

Ads

मृतकों के परिजनों को इतने लाख रुपए के साथ मिलेगी नौकरी, वेदांता पावर प्लांट ने ब्लास्ट मामले में मुआवजे का किया ऐलान, Sakti Vedanta Power Plant News

  •  
  • Publish Date - April 15, 2026 / 12:06 AM IST,
    Updated On - April 15, 2026 / 12:09 AM IST

Vedanta Power Plant Blast Update. Image Source- IBC24

सक्तीः Sakti Vedanta Power Plant News छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर बॉयलर ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में अब तक 12 मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं कई मजदूर घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद अब प्लांट प्रबंधन ने मुआवजे का ऐलान किया है। प्लांट ने मृतकों के परिजनों को 35 लाख और घायलों के परिवार को 15 लाख रुपए देने की घोषणा की है। इसके अलावा मृतकों के परिवार को स्थायी नौकरी देने की घोषणा भी प्लांट ने की है।

साय सरकार ने भी किया मुआवजे का ऐलान

Sakti Vedanta Power Plant News सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुई दुर्घटना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है। उन्होंने मृतक श्रमिकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है। साथ ही, हादसे में घायल हुए श्रमिकों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी, ताकि उन्हें तत्काल राहत और संबल मिल सके। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी घायलों के समुचित एवं निःशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

केंद्र सरकार ने दिया आर्थिक मदद

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, छत्तीसगढ़ के सक्ती ज़िले में एक पावर प्लांट में हुई दुर्घटना दुखद है। मैं उन लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। ईश्वर करे कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएँ। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। PMNRF की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएँगे।

इन्हें भी पढ़ें:-