CG Mahadev Satta News: ED की गिरफ्त में अब पुलिस विभाग का कॉन्स्टेबल.. जाने महादेव सट्टा मामले में क्या रही है कथित भूमिका..

Ads

आरोप यह भी है कि यह आरक्षक दुबई में आयोजित हुए सक्सेस पार्टी में भी शामिल हुआ था।

  •  
  • Publish Date - November 3, 2023 / 06:42 PM IST,
    Updated On - November 3, 2023 / 06:43 PM IST

दुर्ग: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पूर्व के मामलों में हो रही केंद्रीय जांच एजेंसियो की कार्रवाई से सियासी तपिस बढ़ गई है। बात करें महादेव सट्टा एप्प जैसे बहुचर्चित मामले कि तो इस पर ईडी की एक और कार्रवाई सामने आई हैं। मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने पुलिस विभाग एक आरक्षक को हिरासत में लिया है। स्टील सिटी भिलाई में हुई इस कार्रवाई के जद में आने वाले आरक्षक का नाम भीम यादव बतया जा रहा है।

CM Bhupesh On BJP Menifesto: “बिना मेहनत के तैयार BJP का घोषणा पत्र कांग्रेस की नक़ल”.. जाने ‘मोदी की गारंटी’ पर क्या कहा CM ने

जानकारी के मुताबिक़ आरक्षक भीम यादव का नाम महादेव सट्टा मामले से जुड़े चार्चशीट में भी शामिल है। आरोप यह भी है कि यह आरक्षक दुबई में आयोजित हुए सक्सेस पार्टी में भी शामिल हुआ था। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने फ़िलहाल उसे रायपुर के न्यायलय में पेश करते हुए सात दिवस की अभिरक्षा की मांग की है।

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत
सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp