बड़ा हादसाः पिकनिक जा रही बच्चों से भरी बस पलटी, 9 लोग घायल, 30 से ज्यादा बच्चे थे सवार
बड़ा हादसाः पिकनिक जा रही बच्चों से भरी बस पलटी, हादसे में 9 लोग घायलः School bus full of children overturned in Kawardha
कवर्धाः छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पिकनिक जा रही स्कूल बस पलट गई। इस हादसे में 7 शिक्षक घायल हो गए। वहीं 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में 30 लोग सवार थे।
मिली जानकारी के अनुसार खैरागढ़ के डेल्टा इंग्लिश मिडियम स्कूल के बच्चे बस में सवार होकर पिकनिक मनाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके बस का पट्टा टूट गया और अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 7 शिक्षक घायल हो गए। इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची हुई है और रेस्क्यू में जुटी हुई है।

Facebook


