School Timing Change News Today: प्रदेश के इस जिले में बदला स्कूलों का समय, इतने बजे से लगेगी क्लास, जानें नया समय सारणी

Ads

School Timing Change News Today: प्रदेश के इस जिले में बदला स्कूलों का समय, इतने बजे से लगेगी क्लास, जानें नया समय सारणी

  •  
  • Publish Date - April 3, 2026 / 07:19 AM IST,
    Updated On - April 3, 2026 / 07:20 AM IST

School Timing Change News Today | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • 11 अप्रैल 2026 से नया समय लागू
  • परीक्षा समाप्ति के बाद विद्यालय पूर्ववत् समय पर संचालित होंगे
  • गर्मी और लू से बचाव हेतु विशेष सावधानी बरतने की अपील

अम्बिकापुर: School Timing Change News Today अप्रैल का महीना शुरू होते ही गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और लोगों को अब से ही तपती धूप का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ते तापमान को देखते हुए अम्बिकापुर जिले में स्कूलों के समय में बदलाव (School Timing Change) किया गया है। 11 अप्रैल 2026 से जिले के सभी स्कूल सुबह 07:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी।

School Timing Change दरअसल, जिले में छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा तथा कक्षा पहली से पांचवीं एवं छठवीं से आठवीं बोर्ड एवं स्थानीय वार्षिक परीक्षाएं प्रातः प्रथम पाली में संचालित हो रही हैं, जिसके कारण कक्षा नवमी एवं ग्यारहवीं की परीक्षाएं दोपहर द्वितीय पाली में संचालित की जा रही हैं, जो कि 10 अप्रैल 2026 को समाप्त हो जायेंगी।

इसके उपरांत 11 अप्रैल 2026 से जिले के समस्त शासकीय/अशासकीय/अनुदान प्राप्त विद्यालय पूर्ववत् प्रातः 07:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी। विद्यालीन छात्र/छात्राओं, शिक्षकों एवं अन्य स्टाफ को गर्मी तथा लू से बचाव एवं सावधानी की सलाह दी जाती है। गर्मी तथा लू से बचाव के सभी आवश्यक उपाय एवं व्यवस्था सुनिश्चित करें।

इन्हें भी पढ़ें:-

नया स्कूल समय कब से लागू होगा?

11 अप्रैल 2026 से।

स्कूल किस समय तक चलेंगे?

सुबह 07:30 बजे से 11:30 बजे तक।

समय परिवर्तन का कारण क्या है?

परीक्षाओं के चलते द्वितीय पाली समाप्त होने के बाद गर्मी से बचाव हेतु समय बदला गया है।