Ambikapur Police News: छत्तीसगढ़ के ट्रेनी IPS पर सनसनीखेज आरोप, हवाला के जरिये लिया एक करोड़ रुपये का रिश्वत! पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

Ads

Ambikapur Police News: छत्तीसगढ़ के ट्रेनी IPS पर सनसनीखेज आरोप, हवाला के जरिये लिया एक करोड़ रुपये का रिश्वत! पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

Ambikapur Police News | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • प्रशिक्षु आईपीएस राहुल बंसल पर आरोप
  • हवाला और रिश्वत से जुड़ा मामला
  • एएसआई और आरक्षक लाइन अटैच

अंबिकापुर: Ambikapur Police News अंबिकापुर में एक करोड़ रुपये की कथित रिश्वत और हवाला लेनदेन से जुड़े मामले ने पुलिस महकमे में हलचल बढ़ा दी है। मामले में प्रशिक्षु आईपीएस राहुल बंसल के साथ एएसआई प्रवीण राठौर और आरक्षक अंशुल शर्मा के नाम भी सामने आए हैं। (Rahul Bansal Bribery Allegation) आरोपों के बीच एएसआई और आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया गया है। वहीं सरगुजा आईजी डीके झा ने मामले में जांच शुरू होने की बात कही है। हालांकि पूरा मामला न्यायालय में विचाराधीन है और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि न्यायालय से जो भी निर्देश प्राप्त होंगे, उनका पालन किया जाएगा।

Ambikapur Police News दरअसल, एक करोड़ रुपये की कथित रिश्वत को हवाला के जरिए लेने के आरोप से जुड़ा मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में कार्रवाई की गई है। इस मामले में प्रशिक्षु आईपीएस राहुल बंसल जो कि अंबिकापुर में सीएसपी के पद पर पदस्थ है। इसके अलावा एएसआई प्रवीण राठौर और आरक्षक अंशुल शर्मा के नाम भी शामिल बताए जा रहे हैं। मामले में एएसआई प्रवीण राठौर और आरक्षक अंशुल शर्मा को लाइन अटैच कर दिया गया है। वहीं पूरे मामले को लेकर सरगुजा आईजी डीके झा ने जांच शुरू किए जाने की बात कही है।

आईजी ने स्पष्ट किया है कि मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। ऐसे में न्यायालय की ओर से जो भी निर्देश प्राप्त होंगे, उनका पालन किया जाएगा। फिलहाल इस मामले में आरोपों की जांच जारी है। ऐसे में अब जांच में सामने आने वाले तथ्यों और न्यायालय के निर्देशों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। इस मामले में कथित ऑडियो भी सामने आया है जिसमें कथित तौर पर आरक्षक asi की बातचीत का आरोप है। जिसमें रुपयों के लेनदेन की बात कही जा रही है।

हालांकि माना ये भी जा रहा है कि साइबर रेंज के थाने में एक साइबर अपराध दर्ज है। जिसकी जांच में अब तक कई आरोपी गिरफ्तार हो चुके है और इस मामले में कई बड़े लोग शामिल है। इसी से बचने के लिए आईपीएस और पुलिस अफसरों पर आरोप लगे है। फिलहाल मामला पुलिस जांच और न्यायालय में विचाराधीन है जिस पर किस तरह के निर्णय आते है ये देखने वाली बात होगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

मामला किससे जुड़ा है?

एक करोड़ रुपये की कथित रिश्वत और हवाला लेनदेन से।

कौन-कौन नाम सामने आए हैं?

प्रशिक्षु आईपीएस राहुल बंसल, एएसआई प्रवीण राठौर और आरक्षक अंशुल शर्मा।

एएसआई और आरक्षक के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई?

उन्हें लाइन अटैच कर दिया गया है।