धमतरी, दुर्ग सहित इन 4 जिलों में धारा 144 लागू, सार्वजनिक और सामाजिक कार्यक्रमों पर लगी रोक 

Ads

Section 144 implemented in these 4 districts including Dhamtari

  •  
  • Publish Date - January 4, 2022 / 08:09 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:54 PM IST

रायपुरः Section 144 implemented छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे है। अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। सीएम भूपेश बघेल के निर्देश के बाद राज्य के कई जिलों में धारा 144 लागू कर दी है। इनमें धमतरी, दुर्ग, कवर्धा, राजनांदगांव, गरियाबंद, जांजगीर चांपा, मुंगेली और कोरिया शामिल है। इन जिलों के कलेक्टरों ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इन चारो जिलों में सार्वजनिक और सामाजिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई है। होटल-रेस्टोरेंट, सिनेमा, जिम, मैरिज हाल एक तिहाई क्षमता के साथ संचालित होंगे।

Read more : पहली पारी में 229 रन पर सिमटी दक्षिण अफ्रीका, शारदुल ठाकुर ने झटके 7 विकेट

Section 144 implemented दुर्ग कलेक्टर की ओर से जारी आदेश के मुताबिक अन्य राज्यों से आने वालों का 72 घंटों का RTPCR जांच रिपोर्ट रिपोर्ट दिखाना होगा। इसके साथ ही विदेश से आने वालों को स्वास्थ्य विभाग को जानकारी देनी होगी ।

Read more : रायगढ़ में संक्रमण दर 4% से ज्यादा.. नाइट कर्फ्यू के आदेश.. स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद.. जानिए और क्या रहेगी पाबंदी 

Section 144 implemented वहीं कोरिया जिले में भी सार्वजनिक और सामाजिक कार्यक्रम नहीं होंगे। सिनेमा, मैरिज हाल, कोचिंग सेंटर एक तिहाई क्षमता के साथ संचालित होंगे। वैवाहिक कार्यक्रम में 100 लोग, अंत्येष्टि में 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे।

ताजा खबर