Chhattisgarh Land Registry Latest News: छत्तीसगढ़ में जमीन रजिस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबर, राजधानी में खुलेंगे 7 और नए कार्यालय, अब कलेक्टोरेट के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

Ads

Chhattisgarh Land Registry Latest News: छत्तीसगढ़ में जमीन रजिस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबर, राजधानी में खुलेंगे 7 और नए कार्यालय, अब कलेक्टोरेट के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

  •  
  • Publish Date - September 21, 2026 / 08:48 AM IST,
    Updated On - September 21, 2026 / 09:14 AM IST

Chhattisgarh Land Registry Latest News: छत्तीसगढ़ में जमीन रजिस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबर, राजधानी में खुलेंगे 7 और नए कार्यालय, अब कलेक्टोरेट के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर /image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • रायपुर में खुलेंगे 7 नए रजिस्ट्री कार्यालय
  • अब 14 जगहों पर मिलेगी जमीन रजिस्ट्री सुविधा
  • ऑनलाइन प्रक्रिया से बिचौलियों पर लगेगा लगाम

रायपुर। Chhattisgarh Land Registry Latest News: छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए एक राहतभरी खबर सामने आ रही है, प्रशासन ने अब जमीन और मकान की रजिस्ट्री को लेकर होने वाली परेशानियों को देखते हुए अब रायपुर के अलग-अलग इलाकों में 7 और नए रजिस्ट्री कार्यालय (New Registry Office Raipur) खोलने का फैसला लिया है, जिससे अब 14 जगहों पर जमीन रजिस्ट्री की सुविधाएं मिलेगी। प्रशासन के इस निर्णय के बाद से इसका सीधा फायदा अब शहर से दूर ग्रामीण इलाकों में और कार्यालयों से दूर रहने वाले नागरिकों को होगा।

रोजाना 400 जमीनों की हो रही रजिस्ट्री (Raipur Property Registration)

अगर बात की जाए राजधानी में रोजाना होने वाली रजिस्ट्री की, तो यहां रोजाना करीब 400 जमीनों की रजिस्ट्री हो रही है। वहीं, कई लोगों को रजिस्ट्री कराने के लिए कतारों में रहकर अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ता है। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और दूर-दराज से आने वाले लोगों को दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है।

किन इलाकों में खुलेंगे नए रजिस्ट्री केंद्र (CG Property Registry)

Chhattisgarh Land Registry Latest News प्रशासन ने लोगों को राहत दिलाने के लिए ये बड़ा फैसला लिया है। इसके लिए प्रशासन ने आउटर इलाकों में नए कार्यालयों के लिए भवन तलाशने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। राजधानी के टाटीबंध-हीरापुर, अमलीडीह-अवंति विहार में नए केंद्र खुलेंगे। वहीं, बीरगांव-सिलतरा समेत आउटर इलाकों को भी ये सुविधा मिलने जा रही है। जिससे लोगों को अपनी जमीन या मकान की रजिस्ट्री कराने अब शहर आना नहीं पड़ेगा, जिससे उन्हें लंबी दूरी तय करने से राहत मिलेगी।

बिचौलियों पर लगेगा लगाम

आपको बता दें कि नए केंद्रों में आधुनिक डिजिटल सुविधाएं मिलेंगी। सभी प्रक्रिया ऑनलाइन होने से अब बिचौलियों पर भी लगाम लगेगा, जिससे जमीन रजिस्ट्री के दौरान धोखाधड़ी से बचा जा सकेगा। (7 new registry offices to open in Raipur)

14 जगहों पर होगी रजिस्ट्री कार्य (Chhattisgarh Land Registry)

Chhattisgarh Land Registry Latest News जल्द ही रायपुर में 7 और नए रजिस्ट्री कार्यालय खुलेंगे, जिससे अब राजधानी में ही 14 जगहों पर जमीन रजिस्ट्री की सुविधाएं मिलेगी। जिससे लोगों को अपनी जमीन या मकान की रजिस्ट्री कराने अब शहर आना नहीं पड़ेगा, जिससे उन्हें लंबी दूरी तय करने से राहत मिलेगी।

 

ये भी पढ़ें

रायपुर में कितने नए रजिस्ट्री कार्यालय खुलेंगे?

रायपुर में 7 नए रजिस्ट्री कार्यालय खोलने की तैयारी है।

नए कार्यालय खुलने के बाद कितनी जगहों पर रजिस्ट्री होगी?

नए कार्यालय शुरू होने के बाद रायपुर में कुल 14 जगहों पर जमीन और मकान की रजिस्ट्री की सुविधा मिलेगी।

नए रजिस्ट्री कार्यालय किन इलाकों में खुलेंगे?

टाटीबंध-हीरापुर, अमलीडीह-अवंति विहार, बीरगांव-सिलतरा समेत आउटर इलाकों में नए केंद्र प्रस्तावित हैं।

नए रजिस्ट्री कार्यालय खुलने से क्या फायदा होगा?

ग्रामीण और आउटर इलाकों में रहने वाले लोगों को रजिस्ट्री के लिए शहर के दूर स्थित कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बुजुर्गों और महिलाओं को भी सुविधा मिलेगी।

क्या नए केंद्रों में ऑनलाइन सुविधा मिलेगी?

हां, नए केंद्रों में आधुनिक डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। ऑनलाइन प्रक्रिया से रजिस्ट्री व्यवस्था को अधिक सुविधाजनक बनाने और बिचौलियों की भूमिका कम करने में मदद मिलेगी।