Sex Racket: कमरे में रंगरलियां मना रहे थे युवक-युवती, तभी पड़ गई पुलिस की रेड, छत्तीसगढ़ के इस जिले में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

Ads

कमरे में रंगरलियां मना रहे थे युवक-युवती, तभी पड़ गई पुलिस की रेड, छत्तीसगढ़ के इस जिले में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, Sex Racket Busted in Raigarh

  •  
  • Publish Date - February 4, 2026 / 09:32 PM IST,
    Updated On - February 4, 2026 / 09:33 PM IST

Sex Racket, Image Source- IBC24

रायगढ़। Sex Racket: रायगढ़ शहर के शिवा नगर इलाके में कोतवाली पुलिस ने देह व्यापार के एक मामले का खुलासा करते हुए एक युवक और एक युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी बाहर से युवतियों को बुलाकर किराए के मकान में अवैध देह व्यापार का संचालन कर रहे थे।

Sex Racket: पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिवा नगर स्थित एक किराए के मकान में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। सूचना की तस्दीक के लिए पुलिस ने एक प्वाइंटर के माध्यम से दलाल से सौदा तय कराया। तय संकेत मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। दबिश के दौरान मकान में युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से इस अवैध गतिविधि में संलिप्त थे।

कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को पीटा एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

इन्हें भी पढ़े:-