Shatak Movie: छत्तीसगढ़ में टैक्स-फ्री हुई ये फिल्म, सीएम साय ने मूवी देखने के बाद किया ऐलान, सिनेमाघरों में सस्ते मिलेंगे टिकट
छत्तीसगढ़ में टैक्स-फ्री हुई ये फिल्म, सीएम साय ने मूवी देखने के बाद किया ऐलान, Shatak film declared tax-free in Chhattisgarh
रायपुर: Shatak Movie: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित एक निजी मॉल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवशाली 100 वर्षों की यात्रा पर आधारित फिल्म ‘शतक’ देखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय के साथ मंत्रिमंडल के सदस्य तथा जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने फिल्म के प्रदर्शन के बाद कहा कि ‘शतक’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, जनसेवा और समर्पण की सतत साधना का सजीव चित्रण है।
उन्होंने कहा कि संघ की प्रेरक गाथा जन-जन तक पहुँचे और नई पीढ़ी को राष्ट्र सेवा की भावना से प्रेरणा मिले, इस उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में इस फिल्म को टैक्स-फ्री करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पूजनीय डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी के तप, त्याग और दूरदर्शी विचारों से प्रारंभ हुई इस यात्रा को पूजनीय माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर जी ने नई दिशा और संगठनात्मक शक्ति प्रदान की। एक शताब्दी का यह इतिहास लाखों स्वयंसेवकों के अनुशासन, समर्पण और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना का जीवंत प्रमाण है।
समाज को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई- सीएम साय
Shatak Movie: उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शिक्षा, सेवा और सामाजिक समरसता के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचने का कार्य किया है। आपदा, संकट और सामाजिक आवश्यकताओं के समय संघ कार्यकर्ताओं की सेवा भावना ने समाज को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जनसेवा और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की यही प्रेरणा शासन के कार्यों में भी मार्गदर्शक बनती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि फिल्म ‘शतक’ युवाओं सहित समाज के सभी वर्गों को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करेगी।
यह भी पढ़ेः-
- Jabalpur Wedding Card Scam: शादी का कार्ड या साइबर जाल? व्हाट्सएप पर आया निमंत्रण… एक क्लिक में मोबाइल हुआ हैक, फिर जो हुआ देख उड़ गए युवक के होश
- Maruti Suzuki e-Vitara: इलेक्ट्रिक SUV का खुमार! Maruti e‑Vitara की बुकिंग के बाद नही मिलेगी चाबी! डिलिवरी के लिए भी इतने दिन करना होगा इंतजार
- Potato Juice Benifits: आलू सिर्फ खाने के लिए नहीं! जानिए कैसे इसका रस आपकी त्वचा, बाल और पेट को बना सकता है स्वस्थ और ग्लोइंग
- Bandhavgarh Tigers Death: रिपोर्ट में हैरान करने वाला खुलासा, ढाई महीने में आठ बाघों की मौत.. इस राज्य में देश के 25 फ़ीसदी बाघ है मौजूद
- Rajasthan School Girl Heart Attack: स्कूल ग्राउंड में पकड़म-पकड़ाई खेल रही थी मासूम, अचानक हो गया ये कांड, परिवार का महीनों पुराना घाव फिर से भरा
- Kapil Dev meet Vishnu Deo Sai: सीएम विष्णुदेव साय से मिले पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव, इन मुद्दों पर हुई खास चर्चा, छत्तीसगढ़ में खेल क्रांति को लेकर बनी रणनीति
- Baikunthpur SI and ASI Suspended: CG के इस जिले के अधिकारी तो भ्रष्ट निकले..! SI और ASI को ACB ने रिश्वत लेते हुए दबोचा, कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपको होश

Facebook


