बलरामपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष की हत्या के आरोप में पूर्व सांसद समेत छह गिरफ्तार
बलरामपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष की हत्या के आरोप में पूर्व सांसद समेत छह गिरफ्तार
बलरामपुर (उप्र), 10 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले की तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष फिरोज खां उर्फ पप्पू की हत्या में कथित तौर पर राजनीतिक रंजिश के चलते संलिप्तता के आरोप में पूर्व सांसद रिजवान जहीर और उनकी बेटी समेत छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने सोमवार को बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ गुंडा अधिनियम तहत कार्रवाई की जाएगी और मामले को फास्ट ट्रैक अदालत में ले जाया जाएगा।
गौरतलब है कि फिरोज खां उर्फ पप्पू की चार जनवरी की रात कुछ लोगों ने गला रेतकर हत्या कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज और निगरानी रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के बारे में जानकारी हासिल की और उनकी गिरफ्तारी की।
पुलिस के अनुसार राजनीतिक रंजिश में फिरोज की हत्या की जिम्मेदारी मेराज और महफूज को दी गई थी। उन्होंने बताया कि पूर्व सांसद रिजवान जहीर, उनकी बेटी जेबा रिजवान, दामाद रमीश समेत छह लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि हत्या के पीछे का मकसद राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता और पप्पू की बढ़ती लोकप्रियता है, जो तुलसीपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट की मांग कर रहे थे, जहां से जेबा भी संभावित पार्टी उम्मीदवार के रूप में प्रचार कर रही थी।
भाषा सं आनन्द रंजन
रंजन

Facebook


