जबलपुर : Mysterious Motor Boat Found In Bargi Dam भीषण गर्मी के बाद तेजी से जलस्तर घटने के बाद जबलपुर का बरगी बांध इन दिनों किसी रहस्य से कम नहीं दिख रहा। पानी का स्तर घटते ही दशकों से जलसमाधि में दबी एक पुरानी लोहे की मोटर बोट अचानक सतह पर दिखाई देने लगी है। इस रहस्यमयी बोट को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है, वहीं सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
गहराइयों में छिपी मोटरबोट आई नज़र
बरगी बांध में मानसून से पहले जलस्तर करीब 55 फीट तक नीचे पहुंचा, तो पानी की गहराइयों में छिपी एक पुरानी मोटर बोट लोगों की नजरों में आ गई। लोहे से बनी इस बोट पर "Suma Raps Project Jabalpur" लिखा हुआ है, जिससे माना जा रहा है कि यह बरगी परियोजना के निर्माण कार्य के दौरान इस्तेमाल की जाती थी। वर्षों तक पानी में डूबी रहने के कारण बोट पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, लेकिन अब यह लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गई है।
रहस्यमयी नाव का नाम दे रहे लोग
किसी के पास नहीं है जानकारी
हालांकि इस मोटर बोट को देखने पहुंचने वाले पर्यटक भले ही अपने मन से और सुनी सुनाई बातों के हिसाब से इसके इतिहास का अंदाजा लगा रहे होंगे लेकिन आधिकारिक तौर पर इस मोटर बोट की वास्तविक जानकारी न ही बांध प्रबंधन के पास है न ही पर्यटन विभाग के पास।