Saharanpur News: बंद कमरे में इस हाल में मिली महिला-पुरुष की लाश, खौफनाक नजारा देख पुलिस के भी उड़े होश
Saharanpur News: सहारनपुर जिले में किराए के एक कमरे में 38 वर्षीय पुरुष और 24 वर्षीय महिला संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए।

Saharanpur News
- सहारनपुर में किराए के कमरे से एक पुरुष और एक महिला के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले
- पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं
- पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है
सहारनपुर। Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में किराए के एक कमरे में 38 वर्षीय पुरुष और 24 वर्षीय महिला संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया। पुलिस अधिकारी मनोज कुमार यादव ने बताया कि सदर बाजार थाने को बुधवार रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि एसबीआई कॉलोनी में तिरंगा चौक के पास किराए के आवास में रहने वाले एक व्यक्ति ने कमरे को अंदर से बंद कर लिया है और बार-बार खटखटाने के बावजूद कोई जवाब नहीं दे रहा।
Saharanpur News यादव ने कहा, ‘‘जब पुलिस मौके पर पहुंची और खिड़की से अंदर झांका तो उसे परिस्थितियां संदिग्ध लगीं। इसके बाद दरवाजा तोड़कर खोला गया और कमरे से एक पुरुष एवं एक महिला के शव बरामद हुए।’’ पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने दोनों मृतकों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं और स्थानीय निवासियों से पूछताछ कर रही है।
पंखे से लटका हुआ मिला पुरुष का शव
अधिकारी के अनुसार, पुरुष केरल का मूल निवासी था और सहारनपुर के एक निजी अस्पताल में काम करता था तथा महिला गागलहेड़ी थाना क्षेत्र की निवासी थी। पुलिस ने मृतकों के नामों का अभी खुलासा नहीं किया है। यादव ने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि व्यक्ति ने पहले अपनी कलाई की नसें काटीं और फिर फंदे पर लटक गया जबकि महिला की मौत संभवत: कोई जहरीला पदार्थ खाने से हुई।’’ उन्होंने कहा कि महिला के शरीर पर बाहरी चोट के कोई निशान नहीं मिले। पुरुष का शव छत के पंखे से लटका हुआ मिला और उसकी कलाई से खून बह रहा था जबकि महिला का शव फर्श पर पड़ा था।
Saharanpur News पुलिस ने बताया कि एक पड़ोसी ने किसी काम से मकान का दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर पुलिस से संपर्क किया गया। उसने कहा, ‘‘पुलिस पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है और जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी।’’
ये भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: किराए के एक कमरे में एक पुरुष और एक महिला मृत पाए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.
और भी पढ़ें...Web Title: Saharanpur News
उत्तर प्रदेश
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm