V-Marc India Bonus Share: 39 रुपये के शेयर ने बदली निवेशकों की किस्मत! अब कंपनी एक पर 5 बोनस शेयर बांटेगी, रिकॉर्ड डेट मिस किया तो पछताएंगे
V-Marc India Bonus Share: स्मॉलकैप कंपनी वी-मार्क इंडिया पहली बार अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने जा रही है। कंपनी 5:1 बोनस इश्यू का ऐलान किया है। इसके लिए 7 …

(V-Marc India Bonus Share/ Image Credit: IBC24 News)
- V-Marc India पहली बार 5:1 बोनस शेयर जारी करेगी।
- बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट 7 जुलाई 2026 तय की गई है।
- IPO का भाव 39 रुपये था, शेयर अब 1,600 रुपये के पार पहुंच चुका है।
नई दिल्ली: V-Marc India Bonus Share: स्मॉलकैप कंपनी वी-मार्क इंडिया (V-Marc India) ने अपने निवेशकों के लिए पहली बार बोनस शेयर जारी करने का फैसला लिया है। कंपनी 5:1 के अनुपात में बोनस शेयर देगी यानी जिन निवेशकों के पास रिकॉर्ड डेट तक कंपनी का 1 शेयर होगा उन्हें ही मुफ्त में 5 अतिरिक्त शेयर मिलेंगे। यह फैसला निवेशकों के लिए बड़ी राहत की खबर मानी जा रही है। कंपनी इलेक्ट्रिकल सेक्टर में वायर्स, केबल्स, स्विच, स्विचगियर, पीवीसी पाइप और अन्य इलेक्ट्रिकल उत्पादों का निर्माण और बिक्री करती है।
7 जुलाई तय हुई रिकॉर्ड डेट
कंपनी ने बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट में बदलाव करते हुए अब 7 जुलाई 2026 तय की है। इससे पहले रिकॉर्ड डेट 3 जुलाई घोषित की गई थी जिसे बाद में संशोधित कर दिया गया। रिकॉर्ड डेट तक जिन निवेशकों के नाम कंपनी के शेयरधारकों की सूची में होंगे वही बोनस शेयर पाने के हकदार होंगे। इसलिए निवेशकों के लिए इस तारीख का खास महत्व है।
शेयर ने दिया शानदार रिटर्न
वी-मार्क इंडिया का IPO वर्ष 2021 में 39 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आया था। अब कंपनी का शेयर 1,610 रुपये के स्तर तक पहुंच चुका है। इस दौरान शेयर ने निवेशकों को लगभग 4,675% का शानदार रिटर्न दिया है। पिछले तीन वर्षों में इसमें 1,800% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है। वहीं एक साल में शेयर करीब 343% और पिछले छह महीनों में 135% से अधिक चढ़ चुका है। कंपनी का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 1,708 रुपये और निचला स्तर 359.70 रुपये रहा है।
मजबूत वित्तीय प्रदर्शन बना बड़ी ताकत
वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा। इस दौरान कंपनी का राजस्व बढ़कर 1,797 करोड़ रुपये हो गया। जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 896 करोड़ रुपये था। ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी बढ़कर 201 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं कंपनी का शुद्ध मुनाफा करीब तीन गुना बढ़कर 100 करोड़ रुपये हो गया जो एक साल पहले 36 करोड़ रुपये था। मजबूत वित्तीय नतीजों और लगातार बढ़ते कारोबार की वजह से कंपनी निवेशकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- Income Tax Return File: क्या जीरो टैक्स वाले को भी भरना पड़ेगा ITR? Form-16 से जुड़ा ऐसा नियम, जिसे नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
- Ujjain Viral Video: महिला के साथ शर्मनाक वारदात! पहले काटे बाल..फिर जूते की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया, देखकर लोगों का खौल उठा खून
- Datia By Election 2026: दतिया उपचुनाव का ऐलान, 30 जुलाई को होगी वोटिंग... जानिए कब आएगा रिजल्ट?
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: कंपनी 5:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करेगी। यानी 1 शेयर पर 5 मुफ्त शेयर मिलेंगे।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: V-Marc India Bonus Shares: A ₹39 stock has transformed investors' fortunes! The company will now issue 5 bonus shares for every 1 share held; missing the record date would be a cause for regret.
शेयर बाज़ार
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm