Stock Market Today: तेल की कीमतें गिरी और बदल गया बाजार का मूड! अचानक इन शेयरों में आ सकती है तूफानी एक्शन
Stock Market Today: मंगलवार की तेजी के बाद बुधवार को भी शेयर बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ होने की उम्मीद है। गिफ्ट निफ्टी 0.31 प्रतिशत ऊपर है। कच्चे तेल की नरमी, तिमाही नतीजे, ब्लॉक डील और कंपनियों के जुड़ी बड़ी खबरें आज बाजार की दिशा प्रभावित कर सकती है।
(Stock Market Today/ Image Credit: AI-generated)
- गिफ्ट निफ्टी 0.31% चढ़कर 24,557 पर पहुंचा।
- ब्रेंट क्रूड 3.2% गिरकर करीब 89 डॉलर पर आया।
- कई कंपनियां आज Q1 नतीजे जारी करेंगी।
नई दिल्ली: Stock Market Today in India: आज बुधवार को भारतीय शेयर बाजार (Stock Market Today) की शुरुआत तेजी के साथ होने की उम्मीद है। सुबह गिफ्ट निफ्टी 0.31 प्रतिशत बढ़कर 24,557 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। बाजार को कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट से भी राहत मिल सकती है। ब्रेंट क्रूड करीब 3.2 प्रतिशत गिरकर 89 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गया है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने की उम्मीद से तेल बाजार को राहत मिली है। हालांकि, ईरान और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जुड़ी खबरों पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी।
आज आएंगे कई कंपनियों के नतीजे
बुधवार को कई कंपनियां अपनी पहली तिमाही के नतीजे घोषित करेंगी। वनइंडिग टेक्नोलॉजीज, जुनिपर ग्रीन एनर्जी, विकास इकोटेक और सिंभौली शुगर्स के Q1 नतीजों पर बाजार (Stock Market Today) की नजर रहेगी। वहीं, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने नई Sierra.ev में इन-बिल्ट 5G कनेक्टिविटी देने के लिए टाटा कम्युनिकेशंस के साथ साझेदारी की है। इससे कंपनी की भविष्य की सॉफ्टवेयर-डिफाइंड गाड़ियों को बढ़ावा मिल सकता है।
ब्लॉक डील वाले शेयर
हिंदुस्तान कॉपर में सरकार ने बेस ऑफर के अलावा 2.90 करोड़ अतिरिक्त शेयरों के ओवरसब्सक्रिप्शन विकल्प का इस्तेमाल करने का फैसला किया है। दूसरी ओर बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स में रिबिट कैपिटल करीब 1.6 फीसदी हिस्सेदारी बेच सकती है। संभावित ब्लॉक डील का आकार 1,914 करोड़ रुपये और फ्लोर प्राइस 195 रुपये प्रति शेयर बताया गया है। वेलस्पन कॉर्प में भी 63 लाख शेयरों यानी 2.4 फीसदी हिस्सेदारी की संभावित ब्लॉक डील पर नजर रहेगी।
ऑर्डर मिलने वाले शेयर
ARSS Infrastructure Projects को ईस्ट कोस्ट रेलवे से 104.06 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर मिला है। Advait Energy Transitions को MPPTCL से 134.63 करोड़ रुपये का टर्नकी कॉन्ट्रैक्ट मिला है। NBCC को राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद से 170 नई स्कूल इमारतों के निर्माण के लिए 121.74 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इन खबरों का असर संबंधित शेयरों (Stock Market Today) पर देखने को मिल सकता है।
अन्य प्रमुख खबरें
Honasa Consumer ने Fluence Pharma में 58 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का प्रस्तावित सौदा रद्द कर दिया है। Cipla की पिथमपुर यूनिट में USFDA का फॉलो-अप निरीक्षण 17 से 25 अगस्त तक हुआ। UCO Bank में राजेंद्र कुमार साबू को MD & CEO का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। Sai Parenterals की ऑस्ट्रेलियाई सब्सिडियरी ने एक बड़ी फार्मेसी चेन के साथ OTC दवाओं की सप्लाई का समझौता रिन्यू किया है। वहीं, Varun Beverages ने RTD अल्कोहलिक ड्रिंक्स कारोबार के लिए KIVA Spirits & Company नाम की नई सब्सिडियरी बनाने की घोषणा की है।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- Telangana Bus Accident: खून से सन गया हाइवे, 43 यात्रियों से भरी स्लीपर बस के उड़े परखच्चे, 6 की मौके पर ही मौत, मची चीख-पुकार
- Baran Kishanganj School Viral Video: टेबल के नीचे से इस तरह सहला रही थी लेक्चरर मैडम.. लैब टैक्नीशियन के साथ करती दिखी आपत्तिजनक हरकत!.. नप गए दोनों
- Vande Bharat Train Stone Pelting: वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, उसी ट्रेन में सफर कर रहीं थीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, युवक के बैग देख दंग रह गई पुलिस

Facebook


