SSP Rajesh Agrawal Fake Facebook ID: सावधान, छत्तीसगढ़ में इस बड़े पुलिस अफसर का फर्जी प्रोफाइल बनाकर मांगी जा रही निजी जानकारी

Ads

SSP Rajesh Agrawal Fake Facebook ID: सावधान, छत्तीसगढ़ में इस बड़े पुलिस अफसर का फर्जी प्रोफाइल बनाकर मांगी जा रही निजी जानकारी

  •  
  • Publish Date - July 17, 2026 / 03:24 PM IST,
    Updated On - July 17, 2026 / 03:27 PM IST

SSP Rajesh Agrawal Fake Facebook ID: सावधान, छत्तीसगढ़ में इस बड़े पुलिस अफसर का फर्जी प्रोफाइल बनाकर मांगी जा रही निजी जानकारी /image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • सरगुजा में साइबर ठगों ने SSP राजेश अग्रवाल के नाम से फर्जी Facebook प्रोफाइल बना दी
  • फर्जी अकाउंट से लोगों को Friend Request भेजकर निजी जानकारी मांगी जा रही है
  • SSP ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई और लोगों से निजी जानकारी साझा नहीं करने की अपील की है

सरगुजा। SSP Rajesh Agrawal Fake Facebook ID: छत्तीसगढ़ में इन दिनों साइबर ठगी के मामले बढ़ते ही जा रहें है। यहां आए दिन अलग-अलग जिलों से ठगी के नए मामले सामने सामने आते रहते हैं। इसी बीच सरगुजा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां साइबर ठगों ने एसएसपी राजेश अग्रवाल के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर उनसे पर्सनल जानकारी मांग रहे है। (Cyber Crime Chhattisgarh)

वहीं फर्जी फेसबुक अकॉउंट जानकारी मिलते ही एसएसपी राजेश अग्रवाल (SSP Rajesh Agrawal Fake Facebook ID) ने बताया कि संबंधित फेसबुक प्रोफाइल फर्जी है और इसका उनसे कोई संबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि साइबर सेल (Cyber Crime Chhattisgarh) में शिकायत दर्ज करा लिया गया है। एसएसपी ने लोगों से अपील की है कि निजी जानकारी साझा न करें। एसएसपी ने बताया कि फर्जी प्रोफाइल को हटाने के लिए मूल कंपनी मेटा को भी पत्राचार भेजी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

ये भी पढ़ें

मामला क्या है?

साइबर ठगों ने सरगुजा के SSP राजेश अग्रवाल के नाम से फर्जी Facebook प्रोफाइल बनाकर लोगों को निशाना बनाने की कोशिश की है।

ठग लोगों से क्या मांग रहे हैं?

फर्जी प्रोफाइल से Friend Request भेजकर लोगों से उनकी निजी और व्यक्तिगत जानकारी मांगी जा रही है।

SSP ने क्या अपील की है?

उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध Facebook प्रोफाइल पर भरोसा न करने और अपनी निजी जानकारी साझा नहीं करने की अपील की है।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?

साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई गई है और फर्जी प्रोफाइल हटाने के लिए Meta को भी पत्र भेजा गया है।

ऐसे मामलों में क्या करना चाहिए?

फर्जी अकाउंट को तुरंत रिपोर्ट करें, ब्लॉक करें और किसी भी अनजान व्यक्ति को OTP, बैंक या व्यक्तिगत जानकारी न दें।