(Hydrogen Train Ticket Fare/ Image Credit:RailMinIndia X)
हरियाणा: Hydrogen Train Ticket Fare: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन (Hydrogen Train Ticket Fare) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन हरियाणा के जींद और सोनीपत के बीच चलेगी। इसके शुरू होने के साथ भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है जहां हाइड्रोजन तकनीक से ट्रेनें चलाई जा रही है। यह परियोजना रेलवे को अधिक स्वच्छ, आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
यह हाइड्रोजन ट्रेन जींद जंक्शन से चलकर कुल 14 स्टेशनों पर रुकेगी। रास्ते में जींद सिटी, पांडु पिंडारा, ललित खेड़ा, भंभेवा, ईशापुर खेड़ी, बुटाना, खंदराई, गोहाना, रभड़ा, लाठ, मोहाना, बड़वासनी और आखिर में सोनीपत जंक्शन शामिल हैं। वापसी के दौरान भी ट्रेन इन्हीं सभी स्टेशनों पर रुकेगी। इससे इस रूट के यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा मिलेगी।
इस ट्रेन का किराया आम यात्रियों को ध्यान में रखकर तय किया गया है। जींद से सोनीपत तक पूरे सफर का अधिकतम किराया (Hydrogen Train Ticket Fare) 25 रुपये रखा गया है। वहीं, एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए शुरुआती किराया केवल 5 रुपये होगा। कम किराए की वजह से यह ट्रेन रोजाना सफर करने वाले लोगों के लिए भी किफायती साबित हो सकती है।
हाइड्रोजन ट्रेन (Hydrogen Train Ticket Fare) का संचालन 74010 और 74009 सेवा संख्या के तहत किया जाएगा। ट्रेन सुबह 7:40 बजे जींद से रवाना होकर करीब 9:40 बजे सोनीपत पहुंचेगी। वापसी में यह सुबह 10:30 बजे सोनीपत से चलेगी और दोपहर 1:00 बजे जींद पहुंचेगी। ट्रेन सप्ताह में छह दिन यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी।