Balrampur News: खतरे में भविष्य! उफनती नदी पार कर स्कूल पहुंच रहे बच्चे, पुलिया की मांग अब तक नहीं हुई पूरी, देखें वीडियो
Balrampur News: खतरे में भविष्य! उफनते नदी पार कर स्कूल पहुंचे रहे बच्चे, पुलिया की मांग अब तक नहीं हुई पूरी, देखें वीडियो
बलरामपुर: Student crossing the overflowing river in reached school छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के वजह से छोटे-बड़े नदी नाले उफान पर हैं। इस बारिश से आम जनजीवन प्रभावित होने के साथ स्कूली बच्चों को भी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल तक पहुंचने के लिए बच्चों को उफनती नदी को जान जोखिम में डालकर पार करना पड़ रहा है। वहीं मामले पर अधिकारी जल्द निराकरण की बात कह रहे हैं।
Student crossing the overflowing river in reached school पूरा मामला जिले के कुसमी विकासखंड अंतर्गत घुटराडीह गांव का है, जहां नटवर नगर और घुटराडीह गांव के बीच से होकर बहने वाली बेनगंगा नदी बारिश के वजह से उफान पर है। ऐसे में बच्चे अपने स्कूल नटवर नगर जाने के लिए इस नदी को पार करना पड़ता है, तब कहीं स्कूल पहुंच पाते हैं। बारिश के दिनों में स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए यह नदी मुसीबत बनी रहती है। ज्यादा बारिश होने पर बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पाते कई दिनों तक उन्हें घर में हीं रहना पड़ता है।
काफी समय से हो रहा है नदी पर पुलिया बनाने की मांग
नदी को पार कर स्कूल जा रहे छात्र छात्राओं ने बताया कि काफी लंबे समय से इस नदी पर पुलिया की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इस मांग पर किसी ने विचार नहीं किया। वजह यही है कि हमें जान जोखिम में डालकर इस नदी को पार करके स्कूल जाना पड़ता है। नटवर नगर स्कूल में पदस्थ महिला कर्मचारी ने बताया कि पिछले 5 वर्षों से इसी रास्ते से नदी को पार करते हैं स्कूल जाना पड़ता है। तत्कालीन स्थानीय विधायक से पुलिया मांग भी की जा चुकी है। पर मांग पर अभी तक कोई पहल नहीं हुआ है।
नदी पर स्कूली छात्र-छात्राओं का जान जोखिम में डालकर नदी पार करने के मामले पर कुसमी एसडीएम का कहना है कि भौगोलिक स्थिति ऐसी है जहां कई नदी नालों पर पुलिया नहीं बन पाई है जिसकी वजह से बारिश के दिनों में बच्चों को नदी पार करके स्कूल जाना पड़ रहा है। हालांकि जल्द ही उस जगह पर पुलिया निर्माण हेतु शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। बहरहाल अधिकारी जल्द मामले पर निराकरण की बात तो कर रहे हैं पर देखने वाली बात यह होगी कि कब तक यहां पर पुलिया का निर्माण हो पता है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Student crossing the overflowing river in reached school
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am