Ghaghi Falls drowned while taking bath : अंबिकापुर। पिकनिक मनाने के दौरान पानी में डूबने से हादसा हो गया। घाघी जलप्रपात में नहाने के दौरान तीन छात्र डूब गए। लोगों ने मौके पर दो को बचा लिया गया। जबकि एक छात्र का अभी तक पता नहीं चल पाया।
यह भी पढ़ें: ट्रेन में बम होने की खबर से मची दहशत, घंटों देरी से रवाना हुई नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस
आज ग़ोताख़ोरों की टीम लापता छात्र की तलाश करेगी। दरिमा थाना क्षेत्र का यह पूरा मामला है। बताया जा रहा है कि घाघी जलप्रपात में छात्र पिकनिक मना रहे थे। इस दौरान नहाने के लिए कई छात्र जलप्रपात में उतरे थे। वहीं गहराई में जाने से एक छात्र डूब गया।
यह भी पढ़ें: कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में डेढ़ गुना अधिक मिले नए संक्रमित, रायपुर में सबसे ज्यादा
उसे बचाने के लिए दो छात्रों ने भी छलांग लगा दी। हालांकि दो को मौके से बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक लापता हो गया। मामले की सूचना पर पहुंची ग़ोताख़ोरों की टीम आज डूबे छात्र की तलाश करेगी।
यह भी पढ़ें: बज गई पंचायत चुनाव की रणभेरी, BJP ने किया स्वागत, कांग्रेस ने परिसीमन को लेकर जताई आपत्ति