Ambikapur Juvenile Observation Home/Image Credit: AI
Ambikapur Juvenile Observation Home: अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां बाल संप्रेक्षण गृह से 13 अपचारी बालक दरवाजा तोड़कर फरार हो गए। अपचारी बालकों के फरार होने की सूचना मिलते ही बाल संप्रेक्षण गृह में हड़कंप मच गया है। बालकों के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फरार बालकों की तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण गृह का है। (Ambikapur Juvenile Observation Home) यहां 13 अपचारी बालक पुराने दरवाजे को तोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
Ambikapur Juvenile Observation Home: बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है। इससे पहले 23 जून को भी इसी बाल संप्रेक्षण गृह से 13 अपचारी बालक फरार हुए थे। उस घटना में फरार हुए दो अपचारी बालकों का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस सभी फरार बालकों की तलाश में जुटी हुई है।
इन्हें भी पढ़ें:-