Summer Special Train: यात्रियों के लिए खुशखबरी, गर्मियों की छुट्टियों के लिए पटना, चर्लपल्ली और तिरुपति-रक्सौल के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी ये सुविधा

Ads

Summer Special Train: यात्रियों के लिए खुशखबरी, गर्मियों की छुट्टियों के लिए पटना, चर्लपल्ली और तिरुपति-रक्सौल के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी ये सुविधा

Summer Special Train/ image source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • पटना-चर्लपल्ली रूट पर 15-15 फेरे की सुविधा मिलेगी
  • तिरुपति-रक्सौल रूट पर कुल 7 फेरे चलाए जाएंगे
  • गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने राहत दी है

बिलासपुर: Summer Special Train अगर आप भी ट्रेन में सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, बढ़ती गर्मी को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे ने पटना-चर्लपल्ली और तिरुपति-रक्सौल रूट पर स्पेशल ट्रेनों (Special Train) का चलाने का फैसला लिया है। जिससे यात्रियों को सफर में सुविधा मिलेगी।

स्पेशल ट्रेन का परिचालन

Summer Special Train ग्रीष्मकाल के दौरान ट्रेनों में होने वाली भीड़ को देखते हुए पटना-चर्लपल्ली-पटना के मध्य 15-15 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन, पटना से 8 अप्रैल से 27 मई तक प्रत्येक सोमवार और बुधवार को चलेगी। इसके अलावा ट्रेन (03255) चर्लपल्ली से पटना के लिए 10 अप्रैल से 29 मई तक प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी। इस रूट पर कुल 15-15 फेरे लगाए जाएंगे।

7 फेरे के लिए मिलेगी स्पेशल ट्रेन की सुविधा

इसी तरह यात्रियों की सुविधा के लिए तिरुपति से रक्सौल के बीच भी समर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। तिरुपति से ट्रेन (07051) प्रत्येक सोमवार को 13, 20, 27 अप्रैल और 4, 11, 18, 25 मई को रवाना होगी। वहीं रक्सौल से ट्रेन (07052) प्रत्येक गुरुवार को 16, 23, 30 अप्रैल और 7, 14, 21, 28 मई को चलाई जाएगी। इस रूट पर कुल 7 फेरे संचालित किए जाएंगे।

इन्हें भी पढें:-

पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन कब चलेगी?

8 अप्रैल से 27 मई तक, प्रत्येक सोमवार और बुधवार पटना से चलेगी, और 10 अप्रैल से 29 मई तक प्रत्येक शुक्रवार चर्लपल्ली से चलेगी।

तिरुपति-रक्सौल स्पेशल ट्रेन कब चलेगी?

तिरुपति से प्रत्येक सोमवार और रक्सौल से प्रत्येक गुरुवार को अप्रैल-मई में कुल 7 फेरे चलेंगे।

इन स्पेशल ट्रेनों का उद्देश्य क्या है?

गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को कम करना और यात्रा को सुविधाजनक बनाना।