Surajpur Murder Case: कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम, इस बात पर अपने ही पिता को उतारा मौत के घाट, गांव में सनसनी

Surajpur Crime News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी को डांटे जाने से नाराज बेटे ने अपने ही पिता की रस्सी से बांधकर हत्या कर दी।

Surajpur Murder Case: कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम, इस बात पर अपने ही पिता को उतारा मौत के घाट, गांव में सनसनी

Surajpur Murder Case/Photo Credit: IBC24 File

Modified Date: June 25, 2026 / 02:55 pm IST
Published Date: June 25, 2026 2:53 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सूरजपुर के बकिरमा गांव में बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी
  • आरोपी अपनी पत्नी को ससुर द्वारा डांटे जाने से नाराज था
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है

Surajpur Murder Case: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बकिरमा गांव में एक कलयुगी बेटे ने रिश्तों को पूरी तरह से शर्मसार कर दिया। जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी पत्नी को ससुर द्वारा डांटे जाने से नाराज होकर अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।

रस्सी से बांधकर की हत्या

Surajpur Murder Case बताया जा रहा है कि मृतक ढेरा दास अपने पुत्र हेमचरण दास को अक्सर डांटा करते थे, घटना वाले दिन आरोपी बेटा किसी काम से रामानुजनगर गया हुआ था, इसी बीच घर पर उसके पिता ने उसकी पत्नी को किसी बात पर डांट लगा दी। जिसके बाद आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पत्नी को डांटे जाने की बात सुनते ही बेटा गुस्से से आगबबूला हो गया और फौरन अपने घर बकिरमा लौट आया। घर पहुंचते ही आरोपी आपा खो बैठा और उसने अपने सगे पिता को रस्सी से पैर से लेकर सिर तक बेरहमी से जकड़कर बांध दिया। कुछ समय बाद जब चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे, तो उन्होंने बुजुर्ग को रस्सी से मुक्त कराया, लेकिन सनकी बेटे ने ग्रामीणों को डरा-धमकाकर वहां से भगा दिया और अपने बेबस पिता को दोबारा रस्सी से पूरी तरह बांध दिया।

आरोपी पुत्र गिरफ्तार

Surajpur Murder Case  कुछ देर बाद जब गांव के सरपंच को मामले की भनक लगी, तो वे मौके पर पहुंचे और रस्सी को खुलवाकर पीड़ित बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आरोपी पुत्र

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.