Surajpur Mother Killed Daughter: CG में दिल दहला देने वाली घटना! महज इस वजह से मां ने 4 महीने के बच्चे की जमीन पर पटक कर ली जान, मामला पढ़कर दंग रह जाएंगे आप
Surajpur Mother Killed Daughter: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपने ही 4 महीने के मासूम बच्चे की हत्या कर दी।
surajpur news/ image soruce: IBC24
- सूरजपुर- मां ने की अपने मासूम बच्चे की हत्या
- 4 महीने के बच्चे को जमीन पर पटक कर ली जान
- खाना नहीं बनाने को लेकर पति से हुआ था विवाद
Surajpur Mother Killed Daughter: सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपने ही 4 महीने के मासूम बच्चे की हत्या कर दी। यह घटना उमेश्वरपुर चौकी क्षेत्र के जयपुर गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, महिला का अपने पति से खाना नहीं बनाने को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और लोग इस दर्दनाक वारदात से स्तब्ध हैं।
CG Crime News: मां ने 4 महीने के मासूम की ली जान
बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने अपना आपा खो दिया और अपने ही मासूम बच्चे को जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों और आसपास के लोगों ने जब बच्चे की हालत देखी तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही उमेश्वरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।
Chhattisgarh Murder Case: पति से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा सामने आया है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है। आरोपी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। गांव में इस घटना के बाद शोक और आक्रोश का माहौल है।
इन्हें भी पढ़ें:-
अमेरिका ने ईरान युद्ध के दौरान दो तिहाई आयुध संयंत्रों समेत 10,000 से अधिक लक्ष्यों पर हमले किए
बांग्लादेश में बस के नदी में गिरने से 16 की मौत, लापता लोगों की तलाश जारी
नाइजीरिया में आतंकवादियों ने 10 सुरक्षाकर्मियों समेत 11 लोगों की हत्या की
नाबालिग लड़के से कुकर्म के बाद उसकी हत्या के दोषी को मौत की सजा
दिल्ली की अदालत ने दंगों की जांच पर फटकार लगाते हुए कहा- पुलिस की कहानी को लेकर संदेह
कांग्रेस के 12 घंटे के बंद के आह्वान के कारण ओडिशा के मलकानगिरी में जनजीवन प्रभावित

Facebook


