Surguja Accident News: तेज रफ्तार बनी काल, भीषण सड़क हादसे में तड़प-तड़पकर हो गई इतने लोगों की मौत
Surguja Accident News: तेज रफ्तार बनी काल, भीषण सड़क हादसे में तड़प-तड़पकर हो गई इतने लोगों की मौत
Surguja Accident News: तेज रफ्तार बनी काल, भीषण सड़क हादसे में 2 युवकों की दर्दनाक मौत /image: IBC24 File
- मैनपाट में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 2 युवकों की मौके पर मौत
- हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल है
- पुलिस मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है
सरगुजा। Surguja Accident News: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं थम रहें हैं, अलग-अलग जिलों में आए दिन रोड एक्सीडेंट में कई लोग अपनी जान गवां रहें है। वहीं इसी बीच सरगुजा जिले के मैनपाट में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां दो बाइको के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
Surguja Accident News मिली जानकारी के अनुसार, मैनपाट कमलेश्वरपुर थानाक्षेत्र के ग्राम नर्मदापुर-बिजलहवा मुख्य मार्ग में शुक्रवार रात तकरीबन 08 बजे तेज रफ्तार दो बाइको की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत (CG Road Accident) हो गई। हादसे में मौके पर ही 2 युवकों ने दम तोड़ दिया और इस घटना में तीसरा युवक बुरी तरह घायल हुआ है जिसकी हालत चिंताजनक बनी है। वहीं इधर ग्रामीणों की सूचना पर मैनपाट कमलेश्वरपुर थाना पुलिस ने मृतकों के शव को अपने कब्जे में ले लिया है लेकिन मृतक कौन है और कहाँ से आ रहे थे इसकी जांच में पुलिस की टीम जुट गई है।
ये भी पढ़ें
- CG Me Barish ka Alert: छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में अगले 72 घंटे होगी आफत की बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी… पढ़ें वेदर रिपोर्ट
- Aaj Ka Rashifal 11 July 2026: मेष, वृषभ समेत इन राशियों पर होगी धन वर्षा, नौकरी-कारोबार में चमकेगी किस्मत, जानें आज का अपना भविष्यफल
- Train Cancelled News Today: बारिश के बीच रेल यात्रियों को बड़ा झटका, 17 जुलाई तक ये 30 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले देख लें पूरी लिस्ट

Facebook


