Surguja Pension Home Delivery: IBC24 की खबर का बड़ा असर, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया प्रशासन, अब घर-घर पहुंच रही वृद्धा पेंशन
Surguja Pension Home Delivery: IBC24 की खबर का बड़ा असर, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया प्रशासन, अब घर-घर पहुंच रही वृद्धा पेंशन
Surguja Pension Home Delivery/Image Credit:IBC24 File
- अब घर-घर पहुंच रही वृद्धा पेंशन
- बहू द्वारा सास को 9KM पीठ पर ढोकर बैंक ले जाने का वीडियो हुआ था वायरल
- प्रशासन हरकत में आया, बैंक सखी टीम अब वृद्ध और दिव्यांगों के घर पहुंचा रही पैसे
Surguja Pension Home Delivery: सरगुजा में फिर एक बार IBC24 न्यूज के खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। आपको बता दें कि जिले के मैनपाट के ग्राम कुनिया जंगलपारा में एक बहू द्वारा अपनी वृद्ध सास को पीठ में ढोकर 9KM तक पैदल चलकर मैनपाट के नर्मदापुर मुख्यालय बैंक तक लाने और वहां पहुंचकर वृद्धा पेंशन दिलाने का मामला सामने आया था, जहां महिला द्वारा बैंक सखी के माध्यम से मदद और पैसे नहीं मिलने और साथ ही महिला द्वारा उसके गांव तक सड़क सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं नहीं होने की बात बताते हुए ऐसे करने की बात बताते हुए और इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप देखने को मिला था जिसकी खबर IBC24 न्यूज चैनल ने बड़ी ही प्रमुखता से दिखाई थी।
वृद्ध और दिव्यांग जनों के घरों तक पहुंचा रहा पेंशन के पैसे
Surguja Pension Home Delivery वहीं इसकी खबर प्रमुखता से दिखाएं जाने के बाद सरगुजा जिला प्रशासन हरकत में आया और अब सरगुजा के मैनपाट सहित अन्य इलाकों में कई वृद्ध और दिव्यांग जनों के घरों तक बैंक सखी के माध्यम से पेंशन के पैसे पहुंचना शुरू हो गया है। आपको बता दें कि सरगुजा कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन की टीम ने निशक्त दिव्यांग और वृद्ध जनों के घरों तक पेंशन के पैसे पहुंचाने का काम कर रहें है। वहीं साथ ही वृद्ध और दिव्यांग जनों के घरों तक पेंशन के पैसे पहुंचाने के लिए बैंक सखी की टीम बन चुकी है।
Surguja Pension Home Delivery वहीं इधर पूरे मामले में सीतापुर से भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो ने मैनपाट में बहु द्वारा सास को पीठ पर ढोकर 09KM तक पैदल बैंक लाने की बात स्वीकारी है। वहीं साथ ही रामकुमार टोप्पो ने कहा कि वृद्ध महिला का फिंगरप्रिंट काम नहीं करने पर ऐसी नौबत बनने की बात कही और वृद्ध महिला के गांव के पाराटोले में बिजली,पानी और सड़क का विकास पहुंचाने की कार्ययोजना पहले ही बनाएं जाने की बात कही है। सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने बताया कि मैनपाट के कई पहुंचविहीन इलाकों के ग्रामीणों तक पीएम आवास सहित कई योजनाओं का लाभ पहुंचाने प्रयास किए जाने की बात कही और कांग्रेस सरकार के समय से अधूरे पड़े विकास कार्यों को अब विष्णु देव साय की बीजेपी सरकार द्वारा पूरा किए जाने की बात कही है।
ये भी पढ़ें
- CM Vishnu Deo Sai: सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री साय का दिखा खास अंदाज, नन्हे बच्चों को कराया अन्नप्राशन, बोले- मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता
- China Coal Mine Explosion: कोयला खदान में मौत का विस्फोट, भीषण ब्लास्ट से 90 मजदूरों की तड़प-तड़पकर मौत, मचा हाहाकार
- Twisha Sharma Latest News: ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेट: आरोपी समर्थ सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने 7 दिन की रिमांड पर भेजा… पासपोर्ट भी जब्त
- Raisen News: पानी भरने गई 3 बच्चियों की दर्दनाक मौत, तैरती लाश देख कांप गए लोग, गांव में पसरा मातम
- IPL 2026: Pakistan का ये खिलाड़ी खेल सकता है IPL! British नागरिकता के बाद बढ़ीं उम्मीदें |
- TS Singh Deo Statement: ‘घोड़े की सवारी अगर ठीक से नहीं होगी तो घोड़ा पटक देगा’ सियासी घमासान के बीच टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान, जानिए क्यों कही ये बात

Facebook


