CM Vishnu Deo Sai: सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री साय का दिखा खास अंदाज, नन्हे बच्चों को कराया अन्नप्राशन, बोले- मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता
CM Vishnu Deo Sai: सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री साय का दिखा खास अंदाज, नन्हे बच्चों को कराया अन्नप्राशन, बोले- मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता
CM Vishnu Deo Sai/Image Credit:IBC24 File
- मुख्यमंत्री साय ने करहीबाजार में आयोजित समाधान शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल का निरीक्षण किया
- CM साय ने अन्नप्राशन कार्यक्रम में बच्चों को अपने हाथों से अन्नप्राशन कराया और उन्हें आशीर्वाद दिया
- गोदभराई कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को उपहार देकर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य योजनाओं पर जोर दिया
रायपुर। CM Vishnu Deo Sai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बलौदबाजार जिले के करहीबाजार में आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण कर बच्चों एवं महिलाओं से आत्मीय मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में आयोजित अन्नप्राशन कार्यक्रम में नन्हे बच्चों को अपने हाथों से अन्नप्राशन कराया। इस अवसर पर शेवांशी चक्रधारी, राध्या यादव, हिमांशी निषाद, कान्हा सेन एवं अहान बंजारे शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने बच्चों को स्नेह एवं आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री (CM Vishnu Deo Sai) ने स्वस्थ बच्चों से भी मुलाकात की। इनमें रुपेश पटेल, चंचल पटेल, प्रींसू चक्रधारी, हार्दिक बंजारे एवं लोककाव्या खांडे शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जानकारी लेते हुए अभिभावकों को बच्चों के बेहतर पोषण एवं देखभाल के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान आयोजित गोदभराई कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Deo Sai) ने गर्भवती महिलाओं को उपहार भेंट कर शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में संतोषी निषाद, पूर्णिमा परेल, ममता पटेल, जयंती बंजारे एवं रूखमणी पाल शामिल रहीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर रही है, ताकि बच्चों और माताओं को बेहतर पोषण एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
ये भी पढ़ें
- China Coal Mine Explosion: कोयला खदान में मौत का विस्फोट, भीषण ब्लास्ट से 90 मजदूरों की तड़प-तड़पकर मौत, मचा हाहाकार
- Twisha Sharma Latest News: ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेट: आरोपी समर्थ सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने 7 दिन की रिमांड पर भेजा… पासपोर्ट भी जब्त
- Raisen News: पानी भरने गई 3 बच्चियों की दर्दनाक मौत, तैरती लाश देख कांप गए लोग, गांव में पसरा मातम
- IPL 2026: Pakistan का ये खिलाड़ी खेल सकता है IPL! British नागरिकता के बाद बढ़ीं उम्मीदें |
- TS Singh Deo Statement: ‘घोड़े की सवारी अगर ठीक से नहीं होगी तो घोड़ा पटक देगा’ सियासी घमासान के बीच टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान, जानिए क्यों कही ये बात
- Shahjahanpur Minor Rape News: आठ साल की मासूम को युवक ने बनाया हवस का शिकार, आरोपी ने ऐसे दिया घटना को अंजाम, जानकर परिजन भी रह गए हैरान

Facebook


