MTAR Technologies Share: 370% की तूफानी रफ्तार! डिफेंस शेयर बना असली रॉकेट, निवेशकों की चमकी किस्मत, क्या अब और उड़ान भरेगा ये स्टॉक?

MTAR Technologies Share: MTAR Technologies Ltd के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। 52 हफ्ते के निचले स्तर से यह स्टॉक 370% से ज्यादा उछल गया है। मई 2025 में यह 1,350.25 रुपये था जो अप्रैल 2026 तक बढ़कर 6,750 रुपये तक पहुंच गया। (NSE: MTARTECH, BSE: 543270)

MTAR Technologies Share: 370% की तूफानी रफ्तार! डिफेंस शेयर बना असली रॉकेट, निवेशकों की चमकी किस्मत, क्या अब और उड़ान भरेगा ये स्टॉक?

(MTAR Technologies Share/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: May 1, 2026 / 04:48 pm IST
Published Date: May 1, 2026 4:48 pm IST
HIGHLIGHTS
  • MTAR Technologies Ltd के शेयरों में 370% से ज्यादा की तेज़ी
  • स्टॉक ₹1,350 से बढ़कर ₹6,680 तक पहुंचा
  • 52 हफ्ते का नया हाई ₹6,750 रिकॉर्ड किया गया

नई दिल्ली: MTAR Technologies Share: हाल ही में MTAR Technologies Ltd के शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर की इस स्मॉलकैप कंपनी के शेयर गुरुवार को BSE में 14% से ज्यादा बढ़कर 6,680 रुपये पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह स्टॉक 6,750 रुपये के उच्च स्तर तक पहुंच गया और 52 हफ्तों का नया हाई बना दिया।

52 हफ्ते के लो से 370% से ज्यादा की छलांग

कंपनी के शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर से 370% से अधिक उछल चुके हैं। मई 2025 में यह शेयर 1,350.25 रुपये के स्तर पर था जो अप्रैल 2026 तक बढ़कर 6,680 रुपये तक पहुंच गया। इस तेजी ने निवेशकों को भारी मुनाफा दिया है और स्टॉक मार्केट में इसे एक मजबूत परफॉर्मर बना दिया है।

शॉर्ट टर्म में भी शानदार रिटर्न

पिछले कुछ महीनों में भी इस शेयर ने शानदार प्रदर्शन किया है। सिर्फ एक महीने में ही इसमें करीब 85% की तेजी आई है। जबकि इस साल अब तक यह स्टॉक 169% से ज्यादा बढ़ चुका है। हाल के पांच दिनों में भी इसमें 28% से अधिक की बढ़त देखने को मिली है। जिससे निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है।

MTAR Technologies Ltd (NSE: MTARTECH) – शेयर डिटेल्स

विवरण आंकड़े
मौजूदा कीमत ₹ 6,680.00
ओपन ₹ 5,700.10
हाई ₹ 6,750.00
लो ₹ 5,700.00
मार्केट कैप ₹19.85K करोड़
P/E रेशियो 323.58
52 हफ्ते का उच्च स्तर ₹ 6,750.00
52 हफ्ते का निचला स्तर ₹ 1,358.00
डिविडेंड नहीं
तिमाही डिविडेंड नहीं

लॉन्ग टर्म में मल्टीबैगर रिटर्न

अगर लंबे समय की बात करें तो इस शेयर ने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। पिछले 5 साल में यह स्टॉक 600% से ज्यादा चढ़ चुका है। IPO के समय इसकी कीमत 575 रुपये थी और लिस्टिंग के बाद से इसमें कई गुना बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का मार्केट कैप अब 19,850 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है जो इसकी मजबूत ग्रोथ को दिखाता है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें: 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।