Takhatpur Vidhansabha Chunav 2023: बिलासपुर संभाग में ऐसे हुआ टिकट फैसला! पहली बार कांग्रेस ने इन उम्मीदवारों पर जताया भरोसा

Takhatpur Vidhansabha Chunav 2023: बिलासपुर संभाग में ऐसे हुआ टिकट फैसला! पहली बार कांग्रेस ने इन उम्मीदवारों पर जताया भरोसा

Takhatpur Vidhansabha Chunav 2023: बिलासपुर संभाग में ऐसे हुआ टिकट फैसला! पहली बार कांग्रेस ने इन उम्मीदवारों पर जताया भरोसा
Modified Date: October 19, 2023 / 07:52 pm IST
Published Date: October 19, 2023 7:33 pm IST

तखतपुर। Takhatpur Vidhansabha Chunav 2023 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची हाल ही में जारी की है। जिसमें बिलासपुर के मौजूदा विधायक शैलेश पांडे और तखतपुर विधायक रश्मि आशिष सिंह को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है। कोटा में अटल श्रीवास्तव, बेलतरा में विजय केशरवानी, बिल्हा में सियाराम कौशिक और मस्तूरी में दिलीप लहरिया को कांग्रेस की टिकट मिली है।

Read More: CG Rampur Assembly News: अब रामपुर कांग्रेस में बवाल.. अधिकृत उम्मीदवार को बताया दलबदलू, दिग्गजों ने दी पार्टी छोड़ने की चेतावनी

तमाम कयासों और अटकलों के बीच बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा सीट से एक बार फिर कांग्रेस ने वर्तमान विधायक डॉ रश्मि आशीष सिंह को प्रत्याशी बनाया है। रश्मि सिंह 2018 के चुनाव में भी तखतपुर से जीतकर आईं थी। तब सरकार में उन्हें संसदीय सचिव का दायित्व सौंपा गया था। हालांकि लगातार ये अटकलें थी कि पार्टी उनका टिकट काट सकती है, लेकिन अंततः पार्टी ने उनपर दोबारा भरोसा जताया है।

Read More: Saranggarh News: साइबर ठगों की नई चालबाजी, सिम एक्टिवेट करने के नाम पर महिला से की लाखों की ठगी

Takhatpur Vidhansabha Chunav 2023 प्रत्याशी रश्मि सिंह का कहना है वे पार्टी के इस भरोसे को कायम रखेंगी और तखतपुर में फिर से कांग्रेस के भरोसे को मजबूत करेंगी। तखतपुर की बेटी और बहु होने के साथ क्षेत्रवासियों का उन्हें समर्थन मिलता आया है। ऐसे में इस बार फ़िर तखतपुर के विकास के रफ्तार को आगे बढ़ाने के लिए वे चुनावी मैदान में होंगी और क्षेत्रवासियों का समर्थन हासिल करेंगी।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

 


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।