बस्तर में भाजपा नेताओं की टार​गेड किलिंग! लोकसभा में सांसद अरुण साव ने उठाया सवाल, कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे

Targeted killing of BJP leaders in Bastar: भाजपा नेताओं की टारगेट किलिंग हो रही है भारत सरकार, राज्य सरकार को लोगों की सुरक्षा के लिए निर्देशित करें। निष्पक्ष जांच की भी मांग की, कहा भाजपा नेताओं की शहादत व्यर्थ नहीं जाने देंगे।

Modified Date: February 13, 2023 / 03:03 pm IST
Published Date: February 13, 2023 3:03 pm IST

Targeted killing of BJP leaders in Bastar

जगदलपुर। बस्तर में सिलसिलेवार माओवादियों द्वारा जनप्रतिनिधियों की हत्या पर राजनीति गर्म होने लगी है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इसे टारगेटेड किलिंग बताया है।वहीं भारतीय जनता पार्टी के नेता आरोप लगा रहे हैं और चुनाव से पहले इस तरह की हत्या वह भी भारतीय जनता पार्टी से जुड़े जनप्रतिनिधियों की सवालिया निशान खड़ा करती हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने इस मुद्दे को लोकसभा में भी उठाया है, पिछले 30 दिनों में 4 भाजपा पदाधिकारियों की निर्मम हत्या पर कांग्रेस के खिलाफ लोकसभा में बरसते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा, भाजपा नेताओं की टारगेट किलिंग हो रही है भारत सरकार, राज्य सरकार को लोगों की सुरक्षा के लिए निर्देशित करें। निष्पक्ष जांच की भी मांग की, कहा भाजपा नेताओं की शहादत व्यर्थ नहीं जाने देंगे।

read more: Nagaland Election 2023: 59 सीटों के लिए 183 उम्मीदवारों के बीच होगी चुनावी जंग, 17 फरवरी को होगा मतदान

सिलसिलेवार हत्याएं कर रहे माओवादी

बस्तर में माओवादियों की बड़ी हिंसक घटनाएं तो कम हुई है लेकिन फिर एक बार माओवादी सिलसिलेवार हत्याएं कर रहे हैं। हत्या का पैटर्न भी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से जुड़ा हुआ है, इसलिए मामले में सियासत गर्म हो चली है। महज सप्ताह भर के अंदर ही तीन भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की हत्या हो चुकी है। बीजापुर में मंडल अध्यक्ष, नारायणपुर में जिला उपाध्यक्ष और भाजपा समर्थित पूर्व सरपंच की बारसूर क्षेत्र में की गई हत्या से पार्टी के नेता तिलमिलाए हुए हैं।

read more: प्रदेश के मुख्यमंत्री मयाली नेचर कैंप में आयोजित युवा महोत्सव में आज करेंगे शिरकत, किसान मेला से लेकर इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पूर्व सरपंच की हत्या से पहले माओवादियों ने उसे चेतावनी दी थी मौके पर जो पर्चा माओवादियों की तरफ से फेंका गया है। उसने बोधघाट परियोजना में ग्रामीणों को विरोध से रोकने के लिए बहकाने का आरोप लगाया गया है। गौरतलब है कि बोधघाट परियोजना कांग्रेस सरकार द्वारा दोबारा शुरू की जा रही थी। इधर भारतीय जनता पार्टी के नेता कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

read more: नई बीमारी ने दी दस्तक! पहले नाक से आता है खून फिर चंद घंटों में हो जाती है मौत, अब तक 8 की मौत, 200 लोग क्वारंटाइन

इससे पहले भी दंतेवाड़ा में माओवादियों ने हिरोली के सरपंच और एक अन्य पंचायत प्रतिनिधि की कुआ कुंडा थाना अंतर्गत हत्या की थी। सिलसिलेवार हत्याओं से माओवादियों की सक्रियता फिर बढी है। इधर बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष व विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा संवेदनशील इलाकों में कांग्रेस सरकार ने सड़क पुल पुलिया का निर्माण करवाया है। हालत जरूर बदले हैं लेकिन हर नेता को सुरक्षा देना चुनौती पूर्ण है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com