Raipur Avanti Vihar Hatyakand: अवंति विहार में हुई बुजुर्ग की हत्या पर बड़ा खुलासा, किराएदार ने ही दिया था वारदात को अंजाम, जानें किस बात को लेकर उतारा मौत के घाट
Raipur Avanti Vihar Hatyakand: अवंति विहार में हुई बुजुर्ग की हत्या पर बड़ा खुलासा, किराएदार ने ही दिया था वारदात को अंजाम

Today Latest News and Live Updates 27 November
रायपुर: Raipur Avanti Vihar Hatyakand राजधानी रायपुर के अवंति विहार इलाके में हुई बुजुर्ग की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी किराएदार ने ही अपने मकान मालिक की हत्या की है। बताया जा रहा है कि मालिक रत्नेश्वर बैनर्जी ने किराएदार से उधार दिए पैसे वापस मांगे थे। जिस पर आरोपी किराएदार मुकेश ने बजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी किराए दार भोपाल फरार हो गया। जिसके बाद भोपाल से चंडीगढ़ फरार हुआ था। पुलिस ने आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर रायपुर ले आई है। आज शाम तक पुलिस पूरे मामले की खुलासा कर सकती है।
लाखों की धोखाधड़ी कर रायपुर आया था आरोपी
Raipur Avanti Vihar Hatyakand आपको बता दें कि आरोपी किराएदार मुकेश भोपाल कर रहने वाला है। बताया जा रहा है कि आरोपी भोपाल में लाखों रुपए का धोखाधड़ी करके रायपुर में किराए के घर में रहकर छुपा हुआ था। जिसके बाद बुजुर्ग की हत्या कर वो वापस भोपाल फरार हो गया था। अब पुलिस ने आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार करके रायपुर ले आई है। बताया जा रहा है कि खम्हारडीह थाना में हत्या समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज था।
गौरतलब है कि राजधानी रायपुर के अवंति विहार इलाके में 30 अक्टूबर बुधवार देर रात घर घुसकर एक बजुर्ग की हत्या हो गई थी। जबकि उनकी पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया गया था। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने AC के स्टेबलाइजर, हेलमेट और अन्य सामानों से वार कर जान ली है। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, अवंती विहार निवासी रत्नेश्वर बनर्जी (72) अपनी पत्नी माया बनर्जी (70) के साथ रहते थे। पुलिस ने इस मामले में उनके 3 किरायेदारों को हिरासत में लिया है।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: The tenants has murdered the landlord in Avanti Vihar
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am