छत्तीसगढ़ के कांकेर में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत, पांच महिलाएं घायल

Ads

छत्तीसगढ़ के कांकेर में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत, पांच महिलाएं घायल

  •  
  • Publish Date - June 12, 2026 / 09:58 AM IST,
    Updated On - June 12, 2026 / 09:58 AM IST

कांकेर, 12 जून (भाषा) छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में शुक्रवार को बिजली गिरने से उप सरपंच समेत तीन लोगों की मौत हो गई तथा पांच महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के अंतागढ़ विकासखंड के अंतर्गत सरकारी योजना के तहत काम कर रहे मजदूरों पर आकाशीय बिजली गिरने से तीन मजदूरों संतोष पटेल, प्रकाश पटेल और मनराज पटेल (उप सरपंच) की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि कलगांव में योजना के तहत तालाब को गहरा करने का कार्य किया जा रहा है। आज सुबह जब लगभग 70 मजदूर यहां काम कर रहे थे तब मौसम बिगड़ा और आकाशीय बिजली गिर गई। इस घटना में तीन मजदूरों की मौत हो गई तथा पांच अन्य महिला मजदूर घायल हो गईं।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया वहीं पुलिस भी घटनास्थल पहुंची।

अधिकारियों ने बताया कि चार घायलों का इलाज अंतागढ़ के अस्पताल में किया जा रहा है तथा गंभीर रूप से घायल एक महिला को कांकेर में भर्ती कराया गया है।

छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार से बारिश और तेज हवाएं जारी हैं। भाषा सं संजीव शोभना

शोभना