Jaspal Rana Passed Away: नहीं रहे भारत के मशहूर निशानेबाज, महज इतने की साल की उम्र में ली आखिरी सांस, गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम किया था रोशन

Ads

Jaspal Rana Death Reason: नहीं रहे भारत के मशहूर निशानेबाज, महज इतने की साल की उम्र में ली आखिरी सांस, गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम किया था रोशन

  •  
  • Publish Date - June 12, 2026 / 10:54 AM IST,
    Updated On - June 12, 2026 / 10:58 AM IST

Jaspal Rana Passed Away | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • जसपाल राणा का निधन
  • 49 वर्ष की आयु में दिल्ली में अंतिम सांस ली
  • म्यूनिख से लौटते समय बीमार पड़े

नयी दिल्ली: Jaspal Rana Passed Away भारत के मशहूर निशानेबाजी कोच और एशियाई खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता जसपाल राणा का निधन (Asian Games Gold Medalist Passed Away) हो गया है। वह 49 वर्ष के थे। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के अध्यक्ष कलिकेश नारायण सिंह देव के अनुसार राणा ने बृहस्पतिवार की रात को दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।

Gold Medalist Shooter Dies राणा जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप से भारतीय दल की वापसी की उड़ान के दौरान बीमार पड़ गए थे और उन्हें एक चिकित्सा प्रक्रिया से गुजरना पड़ा था। नयी दिल्ली में उतरते ही उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और उन्हें स्टेंट डाले गए थे। राणा भारतीय पिस्टल निशानेबाजों के लिए ‘हाई परफार्मेंस कोच’ के रूप में कार्यरत थे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक

दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर गहरा दुख व्यक्त किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा है कि ‘अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शूटर जसपाल राणा के आकस्मिक निधन से मैं स्तब्ध और शोकाकुल हूँ। जसपाल एक उत्कृष्ट खिलाड़ी और कोच होने के साथ-साथ अत्यंत सहज, सरल और बहुत ही नेकदिल इंसान थे। भारत में शूटिंग को एक खेल के रूप में लोकप्रिय बनाने में उनकी बड़ी प्रभावी भूमिका थी। जसपाल राणा ने वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप एवं एशियन गेम्स में भारत को गोल्ड मेडल दिला कर भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन किया। उनके निधन से भारतीय खेल जगत को एक बड़ी क्षति हुई है। ईश्वर उनके शोक-संतप्त परिजनों को इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें। इस कठिन समय में उनके परिवार और प्रसशंकों के प्रति मैं अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूँ। ओम शांति!’

इन्हें भी पढ़ें:-

जसपाल राणा कौन थे?

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और भारत के मशहूर निशानेबाजी कोच।

जसपाल राणा का निधन कब हुआ?

12 जून 2026 को दिल्ली के एक अस्पताल में।

निधन का कारण क्या था?

जर्मनी से लौटते समय बीमार पड़ने के बाद उन्हें स्टेंट डाले गए थे, उसी दौरान उनकी हालत बिगड़ गई।