Narsinghpur Online Trading Fraud: ऑनलाइन निवेश से पहले हो जाएं सावधान, यहां ट्रेडिंग के नाम पर 10 लाख की ठगी, कैसे जाल में फंसा युवक? जानिए

Ads

Narsinghpur Online Trading Fraud: ऑनलाइन निवेश से पहले हो जाएं सावधान, यहां ट्रेडिंग के नाम पर 10 लाख की ठगी, कैसे जाल में फंसा युवक? जानिए

  • Reported By: Pavan Kaurav

    ,
  •  
  • Publish Date - June 12, 2026 / 10:37 AM IST,
    Updated On - June 12, 2026 / 10:39 AM IST

Narsinghpur Online Trading Fraud/AI Generated Image

HIGHLIGHTS
  • ऑनलाइन ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर युवक से 10 लाख रुपये की ठगी
  • पुलिस और साइबर सेल ने नागपुर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
  • पुलिस ने ठगी की रकम बरामद कर पीड़ित को वापस दिलाई

Narsinghpur Online Trading Fraud: आज के डिजिटल युग में थोड़ी सी लालच और लापरवाही से लोग ठगी के शिकार हो रहें है। ताजा मामला मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले का है, जहां आरोपियों ने अधिक मुनाफे का लालच देकर गाडरवारा निवासी युवक से 10 लाख रुपये की ठगी की थी। गाडरवारा पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर ठगी की पूरी रकम बरामद कर लिया है।

फेसबुक विज्ञापन पर किया भरोसा

Narsinghpur Online Trading Fraud मामला नरसिंहपुर के गाडरवारा थाना क्षेत्र का है, जहां वल्लम मार्केट निवासी आशीष पटेल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि फेसबुक पर दिखे ऑनलाइन ट्रेडिंग प्रोक्स ट्रेंड प्लेटफॉर्म के विज्ञापन के जरिए उसे निवेश कर ज्यादा मुनाफा कमाने का झांसा दिया गया। लालच में आकर पीड़ित ने अलग-अलग किश्तों में 10 लाख रुपये जमा कर दिए, लेकिन बाद में ना तो मुनाफा मिला और ना ही रकम वापस हुई।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

Narsinghpur Online Trading Fraud शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में साइबर सेल और गाडरवारा थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने बैंक ट्रांजेक्शन और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान कर नागपुर से सूरज कुमार साहू और परमानंद मिश्रा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी की पूरी 10 लाख रुपये की राशि बरामद कर पीड़ित को वापस दिलाई है। मामले में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें

यह साइबर ठगी का मामला कहां का है?

यह मामला मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा थाना क्षेत्र का है।

ठगी कैसे की गई थी?

आरोपियों ने फेसबुक पर ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का विज्ञापन दिखाकर अधिक मुनाफे का लालच दिया और पीड़ित से 10 लाख रुपये निवेश करवा लिए।

पुलिस ने कितने आरोपियों को गिरफ्तार किया है?

पुलिस ने नागपुर से दो आरोपियों, सूरज कुमार साहू और परमानंद मिश्रा को गिरफ्तार किया है।

क्या पीड़ित की रकम वापस मिल गई?

हाँ, पुलिस ने ठगी की पूरी 10 लाख रुपये की राशि बरामद कर पीड़ित को वापस दिला दी है।

ऑनलाइन निवेश करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

किसी भी अनजान प्लेटफॉर्म में निवेश से पहले उसकी वैधता जांचें, अधिक मुनाफे के झांसे में न आएं और केवल अधिकृत निवेश प्लेटफॉर्म का ही उपयोग करें।