Today News and Live Updates: कल छत्तीसगढ़ में अमित शाह का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा.. रायपुर और बस्तर में लेंगे अहम बैठक, देखें पूरा शेड्यूल
Today News and Live Updates: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 4 और 5 अप्रैल को दो दिन के दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। इस दौरान वे रायपुर और दंतेवाड़ा …
Amit Shah Chhattisgarh Visit: रायपुर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 4 और 5 अप्रैल को दो दिन के दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। इस दौरान वे रायपुर और दंतेवाड़ा में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
4 अप्रैल: रायपुर और दंतेवाड़ा दौरा
रात 9:30 बजे अमित शाह दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे और यहीं रात्रि विश्राम करेंगे। सुबह 10:30 बजे वे रायपुर से दंतेवाड़ा रवाना होंगे। दोपहर 12:30 बजे वे दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। इसके बाद सर्किट हाउस में स्थानीय जनप्रतिनिधियों (जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, नगरीय निकायों के अध्यक्ष और सरपंच) से मुलाकात और भोजन करेंगे। दोपहर 1:30 से 2:50 बजे तक बस्तर पंडुम कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 3:00 से 3:30 बजे तक नक्सल ऑपरेशन के कमांडरों से मुलाकात और नाश्ता करेंगे। इसके बाद रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
5 अप्रैल: रायपुर में प्रशासनिक बैठक
Amit Shah Chhattisgarh Visit: शाम 5:00 बजे अमित शाह रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से होटल मेफेयर जाएंगे। 5:20 से 7:20 बजे तक सुरक्षा बलों और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा होगी। रात 8:00 बजे वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
बता दें कि, गृहमंत्री के इस दौरे को छत्तीसगढ़ में सुरक्षा और प्रशासनिक नीतियों को मजबूत करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
कोंडावत गांव में कुएं में डूबने से 7 लोगों की मौत
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कोंडावद गांव में कुएं की सफाई के लिए उतरे 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद मौके पर पहुंची SDRF की टीम बचाव कार्य में जुटी है। बताया गया कि, यह छैगांव माखन थाना क्षेत्र की घटना है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
नई दिल्लीः तो चलिए अब नजर डालते हैं आज की बड़ी खबरों पर
Today News and Live Updates: केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा, "...मैं इस बिल के समर्थन में खड़ा हूं और मुझे उम्मीद है कि सदन भी इस बिल का समर्थन करेगा। मुझे उम्मीद है कि UMEED (यूनिफाइड वक्फ मैनेजमेंट एंपावरमेंट, एफिशिएंसी और डेवलपमेंट) का समर्थन होगा...इस बिल का मूल उद्देश्य है कि सुधार लाकर वक्फ संपत्तियों का उचित प्रबंधन करना है..."
#WATCH | #WaqfAmendmentBill | केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा, "...मैं इस बिल के समर्थन में खड़ा हूं और मुझे उम्मीद है कि सदन भी इस बिल का समर्थन करेगा। मुझे उम्मीद है कि UMEED (यूनिफाइड वक्फ मैनेजमेंट एंपावरमेंट, एफिशिएंसी और डेवलपमेंट) का समर्थन होगा...इस… pic.twitter.com/2NyKPyAdmp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 3, 2025
अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने वक्फ संशोधन विधेयक 2024 राज्यसभा में पेश कर दिया है। उन्होंने ये बिल पेश करते हुए कहा कि व्यापक चर्चा के बाद तैयार किए गए बिल को जेपीसी के पास भेज दिया गया था। वक्फ को लेकर जेपीसी ने जितना काम किया, उतना काम किसी कमेटी ने नहीं किया। देर रात तक चर्चा के बाद आज सुबह इस बिल को लोकसभा से पारित कर दिया गया। कई सदस्यों ने कहा कि संशोधनों के लिए जितना समय मिलना चाहिए था, नहीं मिला।
https://www.youtube.com/watch?v=tDwm_VCycDk&pp=0gcJCb8Ag7Wk3p_U
पीएम मोदी थाइलैंड रवाना: Today News and Live Updates प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए बैंकॉक रवाना हो गए हैं। वह थाई प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थाईलैंड के प्रधानमंत्री पैटोंगटार्न शिनावात्रा के निमंत्रण पर थाईलैंड की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी 4 अप्रैल 2025 को आयोजित होने वाले 6वें बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। यह प्रधानमंत्री की थाईलैंड की तीसरी यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थाईलैंड और श्रीलंका की यात्रा पर रवाना हुए। प्रधानमंत्री थाईलैंड की आधिकारिक यात्रा करेंगे और 6वें बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद, वे श्रीलंका की राजकीय यात्रा पर जाएंगे।
आज राज्यसभा में वक्फ बिलः Today News and Live Updates लोकसभा में देर रात वक्फ संशोधन विधेयक 2025 (Waqf Amendment Bill LIVE Updates) पारित हो गया है। इस विधेयक पर पूरे दिन बहस हुई। कांग्रेस ने इस दौरान जमकर हंगामा किया। इस विधेयक के पक्ष में 288 वोट पड़े, जबकि विपक्ष में 232 सांसदों ने मतदान किया। आज वक्फ बिल राज्यसभा में पेश किया जाएगा। दोपहर 1 बजे के राज्यसभा में इस बिल पर चर्चा शुरू होगी। चर्चा के लिए 8 घंटे का वक्त मुकर्रर किया गया है। हालांकि, जरूरत पड़ने पर चर्चा के समय में बदलाव भी हो सकता है। राज्यसभा में बिल पर चर्चा के लिए कांग्रेस को करीब 45 मिनट का समय मिलेगा, जिसमें पार्टी के प्रमुख नेता वक्फ बिल के विभिन्न पहलुओं पर अपनी राय रखेंगे।
ट्रंप ने भारत पर लगाया टैक्सः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डिस्काउंटेड रेसिप्रोकल टैरिफ का एलान कर दिया है। ट्रंप ने भारत-चीन समेत दूसरे देशों से आयात होने वाली वस्तुओं पर रियायती टैक्स लगाने की घोषणा की है। साथ ही कई एशियाई देशों पर भी 30 से लेकर 45 फीसदी तक का टैरिफ लगाया है। अमेरिका ने भारत को भी झटका दिया है। भारत पर 26 फीसदी यानी भारत से अमेरिका 26 फीसदी टैरिफ वसूलेगा। वहीं चीन से आयात होने वाले सामान पर 34 फीसदी शुल्क लगाने का एलान किया है। जवाबी करों की घोषणा करते हुए ट्रंप ने कहा कि हमारे देश को अन्य देशों की तरफ से लूटा गया है।
मौसम का हालः देशभर में मौसम का दोहरा रंग देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां दक्षिण भारत में भारी बारिश, ओले गिरने और आंधी-तूफान की चेताToday News and Live Updatesवनी दी गई है, वहीं दूसरी ओर उत्तर भारत में धीरे-धीरे भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। मध्य महाराष्ट्र और इसके निचले स्तरों पर चक्रवाती प्रसार जारी है। दक्षिण छत्तीसगढ़ से मध्य महाराष्ट्र और इससे सटे इलाकों पर चक्रवाती प्रसार हवाओं के एक ट्रफ के रूप में बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-दक्षिण में हवाओं का ट्रफ मध्य महाराष्ट्र से निचले स्तरों से होते हुए कोमोरिन क्षेत्र तक चक्रवाती प्रसार के रूप में जारी है। इसके कारण निचले स्तरों पर अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी भरी हवाएं आपस में टकरा रही हैं। इन्हीं मौसमी गतिविधियों के कारण छत्तीसगढ़, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ वज्रपात और ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना है।
Jangir-Champa Breaking News: सड़क हादसे में युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
जांजगीर-
सड़क हादसे में युवक की मौत
आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
कमरीद गांव में किया गया चक्काजाम
चाम्पा SDOP मौके पर, पुलिस बल भी मौजूद
Bhopal Breaking News: खंडवा जिले के कोंडावत गांव में कुएं में जहरीली गैस से दम घुटने से आठ लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जताया दुख.
भोपाल….
खंडवा जिले के कोंडावत गांव में कुएं में जहरीली गैस से दम घुटने से आठ लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जताया दुख….
दुःख की इस घड़ी में सभी शोकाकुल परिजनों के साथ मेरी गहरी शोक संवेदनाएं हैं….
सभी मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश….
New Delhi Breaking News: वक्फ बिल पर राज्यसभा में चर्चा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का संबोधन
दिल्ली-
वक्फ बिल पर राज्यसभा में चर्चा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का संबोधन
बिल में कई खामियां, सरकार की मंशा ठीक नहीं
बिल अल्पसंख्यकों को परेशान करने के लिए लाया गया है
जिसकी लाठी, उसकी भैंस, सही नहीं : खरगे
Khandwa Update: कोंडावत गांव में कुएं में डूबने से 7 लोगों की मौत
खंडवा अपडेट –
कोंडावत गांव 8 लोग कुएं में सफाई के दौरान डूबे
हादसे में 7 लोगों की मौत, शव बरामद
1 व्यक्ति का शव निकाला जा रहा है
कुंए में सड़ रहे कचरे से बनी जहरीली गैस
Delhi News: कोरबा की सांसद ज्योत्सना महंत की आज दिल्ली में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से हुई मुलाकात
दिल्ली
कोरबा की सांसद ज्योत्सना महंत की आज दिल्ली में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से हुई मुलाकात
संक्षिप्त मुलाकात में छत्तीसगढ़ की राजनीति को लेकर चर्चा हुई
Delhi News: कांग्रेस मुख्यालय में जिला अध्यक्षों की बैठक खत्म
दिल्ली
कांग्रेस मुख्यालय में जिला अध्यक्षों की बैठक खत्म हुई
बैठक के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बयान
बैठक में जिला अध्यक्षों को प्रेजेंटेशन दिखाई गई
कांग्रेस की प्रॉपर्टी के बारे में बैठक में बताया गया
संगठन की संरचना और ट्रेनिंग पर प्रेजेंटेशन हुई
सोशल मीडिया और मीडिया को लेकर भी जिला अध्यक्ष को प्रेजेंटेशन दी गई
जिला अध्यक्षों की ताकत बढ़ाई जाएगी
जिम्मेदारी और जवाबदेही तय की जाएगी
Khandwa Update: कोंडावत गांव में हादसा, कुएं में डूबने से 6 लोगों की मौत, 2 का रेस्क्यू जारी
खंडवा अपडेट-
कोंडावत गांव में हादसा
कुएं में डूबे 8 लोग
हादसे में 6 लोगों की मौत
2 लोगों का रेस्क्यू जारी
कुएं में सफाई करने उतरे थे सभी
Janjgir News: शराब पीने से 2 लोगों की मौत का मामला, आरोपी रामगोपाल खूंटे गिरफ्तार
जांजगीर-
शराब पीने से 2 लोगों की मौत का मामला
आरोपी रामगोपाल खूंटे गिरफ्तार
आरोपी ने शराब में मिलाया था जहर
6 मार्च 2025 को हुई थी घटना
Bhopal News: आईसीसी डेलीगेट्स की नियुक्ति को लेकर एमपी कांग्रेस में बवाल
भोपाल
आईसीसी डेलीगेट्स की नियुक्ति को लेकर एमपी कांग्रेस में बवाल
नियुक्ति के आदेश निकलते ही कांग्रेस में विरोध शुरू
कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव एवं तेलंगाना प्रभारी मीनाक्षी नटराजन ने नियुक्ति पर जताई आपत्ति
गौरव रघुवंशी को नीमच से Aicc डेलिगेट्स बनाने का विरोध
नटराजन ने FB पर लिखा नीमच से प्रदेश प्रतिनिधि बनाए गए गौरव रघुवंशी से व्यक्तिगत कोई दुराव नहीं लेकिन नीमच जिले में अनेक कांग्रेस के नेता है जो काबिलियत रखते हैं जिन्हें अवसर मिलना चाहिए था
गौरव भोपाल या उनके जिले से होते तो ठीक था मेरी कोर आपत्ति है जो मैं दर्ज कर रही हूं : मीनाक्षी नटराजन
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने आईसीसी के 11 डेलिगेट्स की जारी की है सूची ये सूची पार्टी छोड़ चुके या दिवंगत हो चुके नेताओं के रिक्त पदों को भर गया है
राहुल गांधी की सबसे करीबी नेताओं में गिनी जाती है मीनाक्षी नटराजन
Raipur News: पंडरी स्थित श्रीशिवम कपड़ा शोरूम में लाखों की चोरी में बड़ा खुलासा
रायपुर
पंडरी स्थित श्रीशिवम कपड़ा शोरूम में लाखों की चोरी में बड़ा खुलासा
3 सदस्यीय शातिर चोर गैंग ने सुनियोजित ढंग से वारदात को दिया अंजाम
IBC 24 को मिले एक्सक्लूजिव CCTV फुटेज में हुआ खुलासा
शातिर चोरों ने पूरे शोरूम और आसपास के इलाकों की रेकी
रात 2 से 3 बजे के बीच बड़े इत्मीनान से चोरी की वारदात को दिया अंजाम
शोरूम के स्टाफ की भी संलिप्तता की आशंका
शातिर चोर 29 लाख रुपए लेकर हुए फरार
क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस तलाश में जुटी
पुलिस के हाथ अबतक पूरी तरह से खाली
सिविल लाइन थाना में दर्ज है चोरी की FIR
Khandwa News: कोंडावद गांव में कुएं में डूबे 4 लोगों की मौत, SDRF की टीम बचाव कार्य में जुटी
खंडवा अपडेट-
कोंडावद गांव में हादसा
कुएं में डूबे 4 लोगों की मौत
कुएं में डूबे थे 8 लोग
मौके पर रेस्क्यू जारी
SDRF की टीम बचाव कार्य में जुटी
Jabalpur News: 1100 करोड़ रु के गोंड सिंचाई प्रोजेक्ट पर HC का फैसला
जबलपुर
1100 करोड़ रु के गोंड सिंचाई प्रोजेक्ट पर HC का फैसला
सीधी-सिंगरौली में बनाए जा रहे बांध पर HC का फैसला
ग्राम सभा की अनुमति के बिना बांध नहीं बना सकती सरकार : HC
पेसा एक्ट और भूमि अधिग्रहण कानून का पालन करे सरकार : HC
अधिसूचित क्षेत्र में प्रावधानों का पालन किए बिना बांध निर्माण को दी गई थी चुनौती।
Raisen News: रायसेन-सागर मार्ग पर हुआ हादसा, तेज रफ्तार कार ने 3 बाइक को मारी टक्कर
रायसेन-
रायसेन-सागर मार्ग पर हुआ हादसा
तेज रफ्तार कार ने 3 बाइक को मारी टक्कर
हादसे में 1 की मौत, 3 लोग गंभीर, इलाज जारी
Khandwa News: कोंडावत गांव में कुएं में गिरे 7 लोग
खंडवा-
कोंडावत गांव में कुएं में गिरे 7 लोग
कुएं के दलदल में फंसे 5 लोग
2 लोगों को बाहर निकाला गया, अस्पताल में भर्ती
कुएं में सफाई के लिए उतरे थे सभी
मौके पर एम्बुलेंस और रेस्क्यू टीम मौजूद
छैगांव माखन थाना क्षेत्र की घटना
Delhi News: संसद में गूंजा जबलपुर में ईसाई धर्मगुरुओं से मारपीट का मामला
दिल्ली- संसद में गूंजा जबलपुर में ईसाई धर्मगुरुओं से मारपीट का मामला
घटना के विरोध में कांग्रेस ने किया लोकसभा से वॉक आऊट
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल का बयान
भाजपा और संघ परिवार करवा रहा अल्पसंख्यकों पर हमले
इससे पहले छतीसगढ और झारखंड में हुईं जबलपुर जैसी घटनाएं
देश में बीते 1 साल में 753 चर्चों पर किए गए हमले
BJP की सरकारें नहीं कर रहीं कार्यवाई
मुद्दे पर कांग्रेस लेकर आई थी सदन में स्थगन प्रस्ताव
स्पीकर ने नहीं करवाई चर्चा इसीलिए किया वॉक आऊट
Janjgir News: चिटफंड कंपनी का फरार संचालक गिरफ्तार
जांजगीर: चिटफंड कंपनी का फरार संचालक गिरफ्तार
आरोपी को प्रोडक्शन वारंट में लाया गया चांपा
जशपुर जेल में बंद है आरोपी डायरेक्टर
तिगुना रकम का लालच देकर ठगे थे लाखों रुपए
चांपा पुलिस की कार्रवाई
Delhi News: राज्यसभा में जेपी नड्डा का संबोधन, मोदी सरकार के तहत गठित JPC में 31 सदस्य हैं
दिल्ली-
राज्यसभा में जेपी नड्डा का संबोधन
2013 में जब वक्फ बिल के लिए JPC का गठन किया गया था
तब इसमें केवल 13 सदस्य थे : नड्डा
मोदी सरकार के तहत गठित JPC में 31 सदस्य हैं
JPC ने 36 बैठकें की,200 घंटे से अधिक समय व्यतीत किया : नड्डा
Dantewada News: जिला जेल से एक बंदी फरार
दंतेवाड़ा- जिला जेल से एक बंदी फरार
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ बंदी
चोरी के मामले में था जेल में फरार बंदी
पतासाजी में जुटी पुलिस
Gwalior News: भांजी को मामा से हुआ प्यार, मामा के साथ इलाहाबाद भागी भांजी
ग्वालियर
भांजी को मामा से हुआ प्यार,
मामा के साथ इलाहाबाद भागी भांजी,
तीन दिन बाद पुलिस थाने आए वापस,
परिजनों ने मामा भांजी की हनुमान मंदिर से करा दी शादी,
30 मार्च को भगा कर ले गया था,
3 अप्रेल को युवक युवती दोनों भितरवार पुलिस थाने,
दोनों बालिग होने के चलते पुलिस ने युवती को परिजनों को सुपुर्द,
युवक युवती रिश्ते में मामा भांजी लगते हैं।
Raipur News: सहायक शिक्षकों के प्रदर्शन के दौरान तेज बारिश शुरू
सहायक शिक्षकों के प्रदर्शन के दौरान तेज बारिश शुरू
तेज बारिश में भी चल रहा B ed सहायक शिक्षकों का प्रदर्शन
1 किलोमीटर लंबी चुनरी निकाल कर प्रदर्शन कर रहे बर्खास्त सहायक शिक्षक
समायोजन की माँग लेकर प्रदर्शन कर रहे सहायक शिक्षक
Durg News: दुर्ग जिला जल अभाव क्षेत्र घोषित
दुर्ग-
दुर्ग जिला जल अभाव क्षेत्र घोषित
30 जून तक बोर खनन पर लगा रोक
पंजीकृत एजेंसी को ही मिलेगी अनुमति
जलस्तर में गिरावट को देखते हुए लिया फैसला
Delhi News: राज्यसभा में जेपी नड्डा का संबोधन
दिल्ली-
राज्यसभा में जेपी नड्डा का संबोधन
25 राज्यों के वक्फ बोर्ड से हमने बात की
विपक्ष की मांग पर हमने जेपीसी बनाई थी :नड्डा
जगदंबिका पाल सदस्यों को लेकर 10 राज्य गए
कौन-कौन से पैमाने हैं,जिन पर हम खरे न उतरे हों
सैंकड़ों MP, MLA से बात हुई :नड्डा
अब इस बिल में कहीं राम मंदिर आ रहा है
कुंभ का मेला दिख रहा है
बिहार का इलेक्श दिख रहा है
ये चीजें बहस को भटकाने के लिए है:नड्डा
Jabalpur News: न्यू लाईफ हॉस्पिटल अग्निकांड पर HC में सुनवाई
जबलपुर- न्यू लाईफ हॉस्पिटल अग्निकांड पर HC में सुनवाई
HC ने राज्य सरकार को दिए आदेश
कार्यवाई के लिए पुलिस को सौंपें हाई लेवल कमेटी की जांच रिपोर्ट
अवैध अस्पताल को लाइसेंस देने वाले अधिकारियों पर कार्यवाई करे पुलिस
अस्पतालों के नियम विरुद्ध संचालन पर HC का आदेश
2 हफ़्तों में पेश की जाए एक्शन टेकन रिपोर्ट
अगस्त 2022 में न्यू लाईफ हॉस्पिटल में हुआ था अग्निकांड
अवैध रूप से संचालित अस्पताल में 8 लोगों की हुई थी जलकर मौत।
Delhi News: कांग्रेस मुख्यालय में जिला अध्यक्षों की बैठक हुई शुरू
दिल्ली ब्रेकिंग,
कांग्रेस मुख्यालय में जिला अध्यक्षों की बैठक हुई शुरू ,
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में हो रही है बैठक ,
बैठक में नेता विपक्ष राहुल गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद ,
नौ राज्यों के जिला अध्यक्षों की हो रही है बैठक ,
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रभारी सचिन पायलट भी बैठक में है मौजूद ,
Ambikapur News: रामगढ़ पहाड़ी से गिरी बच्ची
अंबिकापुर-
रामगढ़ पहाड़ी से गिरी बच्ची
करीब 2 घंटे तक चला रेस्क्यू
बच्ची के पैर में आई गंभीर चोट
नवरात्र के अवसर पर लगता है मेला
रामगढ़ पहाड़ी पर स्थित है रामजानकी मंदिर
Singrauli News: NCL वाहन में लगी आग, ड्राइवर ने कुदकर बचाई जान
सिंगरौली-
NCL वाहन में लगी आग
शॉर्ट सर्किट से लगी आग
ड्राइवर ने कुदकर बचाई जान
CIF के सैनिकों ने आग पर पाया काबू
विंध्यनगर थाना क्षेत्र की घटना
Delhi News: AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा दावा, कहा-हिंदू धर्म के ट्र्स्ट में हिंदुओं को मेंबर होना चाहिए
दिल्ली-
AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा दावा
हिंदू धर्म के ट्र्स्ट में हिंदुओं को मेंबर होना चाहिए
ये आपने लिखा है, हम इसका समर्थन करते हैं: संजय
लेकिन आप दूसरे धर्मों में कुछ और कहते हैं
कल को आप गुरुद्वारा कमेटी में कहेंगे
सिख नहीं दूसरे धर्म के लोग इसमें आएंगे: संजय
कल को आप जैन और बौद्ध की कमेटी में किसी और को घुसा देंगे
ये पूरी तरह से गलत है: संजय
Gwalior News: जीवाजी विवि के परिक्षाओं में सामुहिक नकल का मामला
ग्वालियर-
जीवाजी विवि के परिक्षाओं में सामुहिक नकल का मामला
मुरैना और भिंड के कॉलेजों पर की गई कार्रवाई
दोनों जिलों के 4 कॉलेजों के परीक्षा सेंटर निरस्त
गवर्मेंट कॉलेज को बनाया गया परीक्षा सेंटर
जीवाजी विवि के कुलगुरू ने की कार्रवाई
Balodabazar News: नाबालिग की हत्या की गुत्थी सुलझी
बलौदाबाजार: नाबालिग की हत्या की गुत्थी सुलझी
सौतेली मां ने हत्या के लिए दी थी 50 हजार की सुपारी
हत्या की साजिश मे सगी चाची भी थी शामिल
1 आरोपी समेत 3 नाबालिग ने घटना को दिया था अंजाम
पुलिस ने 3 नाबालिग समेत 6 लोगों को किया गिरफ्तार
बलौदा बाजार SP ने किया खुलासा
Gwalior News: जीवाजी विवि के परिक्षाओं में सामुहिक नकल का मामला
ग्वालियर-
जीवाजी विवि के परिक्षाओं में सामुहिक नकल का मामला
मुरैना और भिंड के कॉलेजों पर की गई कार्रवाई
दोनों जिलों के 4 कॉलेजों के परीक्षा सेंटर निरस्त
गवर्मेंट कॉलेज को बनाया गया परीक्षा सेंटर
जीवाजी विवि के कुलगुरू ने की कार्रवाई
Jabalpur News: 1% की जगह 125% स्टाम्प ड्यूटी लगाने पर सख़्ती, HC ने राज्य सरकार पर ठोंका 50 हज़ार रु का जुर्माना
जबलपुर- 1% की जगह 125% स्टाम्प ड्यूटी लगाने पर सख़्ती
HC ने राज्य सरकार पर ठोंका 50 हज़ार रु का जुर्माना
जुर्माने की राशि कटनी के जिला रजिस्ट्रार से वसूलने के आदेश
कटनी जिला रजिस्ट्रार ने किया था गड़बड़झाला
बिल्डर से 1% विकास शुल्क की जगह लगाई थी 125% स्टाम्प ड्यूटी।
Balod News: पैलेट प्लांट के बाहर मजदूरों का आंदोलन, ग्रामीण अपनी जमीन पर आंदोलन का कर रहे विरोध
बालोद
पैलेट प्लांट के बाहर मजदूरों का आंदोलन
ग्रामीण अपनी जमीन पर आंदोलन का कर रहे विरोध
मजदूरों और ग्रामीणों में विवाद
विवाद के बाद दोनों पक्षों में मारपीट
कोन्डे गांव का मामला
Good News for PPF Account Holders: PPF खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब नहीं देने होंगे इस चीज के लिए पैसे
Recently was informed that a fee was being levied by financial institutions for updating/modifying nominee details in PPF accounts.
Necessary changes are now made in the Government Savings Promotion General Rules 2018 via Gazette Notification 02/4/25 to remove any charges on… pic.twitter.com/Hi33SbLN4E
— Nirmala Sitharaman (@nsitharaman) April 3, 2025
Raipur Nagar Nigam: नगर निगम जोन तीन के अध्यक्ष का चुनाव अटका
नगर निगम जोन तीन के अध्यक्ष का चुनाव अटका
भाजपा नेताओं में टकराव के कारण जोन अध्यक्ष का चुनाव अटका
अचानक से तय नाम की जगह नए नाम आने से बढ़ा टकराव
रायपुर उत्तर के नेताओं के बीच नाम को लेकर चल रही खींचतान
MP Road Accident: स्कूटी से कुत्ते को मारी टक्कर, दोनों पड़ोसियों में हुआ विवाद
ग्वालियर
स्कूटी से कुत्ते को मारी टक्कर
दोनों पड़ोसियों में हुआ विवाद
विवाद के बाद जमकर हुई मारपीट
मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
गिरवाई थाना क्षेत्र का मामला
Ratlam News: जयपुर ब्लास्ट की साजिश रचने का मामला, आतंकी फिरोज खान को किया गया जिला कोर्ट में पेश
रतलाम
जयपुर ब्लास्ट की साजिश रचने का मामला
आतंकी फिरोज खान को किया गया जिला कोर्ट में पेश
कड़ी सुरक्षा में लाया गया जिलाकोर्ट
पुलिस मांगेगी पूछताछ के लिए रिमांड
मामले में अब तक 11 आतंकी हो चुके है गिरफ्तार
28 मार्च 2023 को निंबाहेड़ा में चेकिंग के दौरान कार से मिला था विस्फोटक पदार्थ
Shivpuri: थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों ने हाईवे पर शव रखकर किया चक्काजाम
शिवपुरी
थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से युवक की मौत
परिजनों ने हाईवे पर शव रखकर किया चक्काजाम
थ्रेसर मालिक पर कार्रवाई करने की मांग
पुलिस की समझाइश के बाद परिजनों ने हटाया जाम
बदरवास थाना क्षेत्र का मामला
Raipur News: भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर धनेंद्र साहू का बयान, कही ये बड़ी बात
रायपुर ब्रेकिंग,
भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर धनेंद्र साहू का बयान
इसमें दो बातें हैं एक तो अंबेडकर की इनको याद आने लगे हैं.
जिसका घोर विरोधी भारतीय जनता पार्टी और संघ रहा ,
आज देर आए दुरुस्त आए ,भले ही दिखावटी श्रद्धा है ,
दूसरी बात,पार्टी को मजबूत करने के लिए..
जा रहे है अच्छी बात है जाना चाहिए..
लेकिन लोगों की समस्याओं को लेकर भी भाजपा को जाना चाहिए ,
क्योंकि सत्ता पार्टी है..
Waqf Amendment Bill: राज्यसभा में किरेन रिजिजू ने पेश किया वक्फ संशोधन बिल, कहा: संपत्ति कितनी बढ़ी पता ही नहीं है
दिल्ली-
राज्यसभा में किरेन रिजीजू ने पेश किया वक्फ संशोधन बिल
JPC में 1 करोड़ से ज्यादा सुझाव मिले
JPC में वक्फ बिल पर विस्तार से चर्चा हुई
पहली बार किसी बिल पर इतनी चर्चा हुई
वक्फ संपत्ति से 12 हजार करोड़ से ज्यादा सालाना आय
संपत्ति कितनी बढ़ी पता ही नहीं है: किरेन रिजीजू
Waqf Amendment Bill: राज्यसभा में वक्फ संशोधन बिल पेश
दिल्ली-
राज्यसभा में वक्फ संशोधन बिल पेश
किरेन रिजीजू ने पेश किया वक्फ बिल
Bijapur News: पोटाकेबिन मे पढ़ने वाले छात्र की मौत का मामला, परिजनों ने अधीक्षक, DEO और BRC पर लगाया आरोप
बीजापुर: पोटाकेबिन मे पढ़ने वाले छात्र की मौत का मामला
परिजनों ने अधीक्षक, DEO और BRC पर लगाया आरोप
फर्जी पंचनामा में हस्ताक्षर कराने, 45 हज़ार रु देने का आरोप
छात्र की हुई थी बीमारी से मौत
सांप काटने से मौत बताने का बनाया दबाव
MLA विक्रम मंडावी ने परिजनों के साथ की PC
मामले पर दोषियों पर की कड़ी कार्रवाई की मांग
Raipur News: वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा में पारित, मामले में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धनेंद्र साहू का बयान
रायपुर ब्रेकिंग ,
वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा में पारित ,
मामले में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धनेंद्र साहू का बयान ,
यह देश के ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश है ,
धर्म आधारित मुद्दों को उठाना BJP की रणनीति रही है ,
लोगों के बीच विभाजन कर BJP राजनीति करती है ,
Dhamtari Crime News: जीजा ने अपने ही साले पर किया जानलेवा हमला, गंभीर रुप से घायल
धमतरी: जीजा ने साले को मारा चाकू
आरोपी ने चाकू से गले पर किया हमला
घायल को अस्पताल में किया गया भर्ती
घटना के बाद आरोपी जीजा फरार
दोनों के बीच हुआ था विवाद
कोतवाली थाने के सुभाष नगर वार्ड की घटना
Bageshwar Dham News: बागेश्वर धाम में बनेगा हिन्दुस्तान का पहला हिन्दूग्राम, पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने रखी आधारशिला
छतरपुर
बागेश्वर धाम में बनेगा हिन्दुस्तान का पहला हिन्दूग्राम
पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने रखी आधारशिला
दो वर्ष में गांव होगा तैयार
हिन्दू राष्ट्र का सपना हिन्दू घर से ही शुरू होता है: धीरेन्द्र शास्त्री
बागेश्वर धाम जनसेवा समिति हिन्दू धर्म और
सनातन धर्मप्रेमियों को जमीन उपलब्ध कराएगी
CG Road Accident: तेज रफ्तार वाहन ने बच्चे और मां को कुचला, हादसे में बच्चे की मौत
जांजगीर: तेज रफ्तार वाहन ने बच्चे और मां को कुचला
हादसे में बच्चे की मौत, मां की हालत गंभीर
घायल को अस्पताल में किया गया भर्ती
गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम
नवागढ़ के केरा गांव की घटना
Raipur News: 36 लोगों को किया निगम मंडल आयोग में नियुक्त, सीएम साय ने दी बधाई
रायपुर…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बयान
निगम मंडल नियुक्तियों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा
36 लोगों को निगम मंडल आयोग में नियुक्त किया गया है…
सभी को बधाई और शुभकामनाएं… सब अपना अपना कर्तव्य ठीक से निभाएंगे…
और छत्तीसगढ़ के विकास के लिए काम करेंगे उम्मीद करता हूं…
छत्तीसगढ़ योग आयोग पदभार ग्रहण समारोह को लेकर कहा
आज छत्तीसगढ़ योग आयोग के नए अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह था… मंत्री विधायकगण और साधु संत महाराज भी इसमें शामिल थे..
रूपनारायण सिंह को बहुत-बहुत बधाई देते हैं…
शुरू से जन सेवा में जुड़े हैं…
अब योग के माध्यम से छत्तीसगढ़ को जोड़ने और स्वस्थ बनाने का दायित्व उन्हें मिला है….
छत्तीसगढ़ राजस्व वृद्धि दर को लेकर कहा
पूरे देश में GST कलेक्शन में हमारा प्रदेश नंबर वन है..
इसके लिए मैं हमारे वित्त मंत्री ओपी चौधरी को धन्यवाद देता हूं…
पिछले वर्ष की भाती इस साल 18% ग्रोथ जीएसटी कलेक्शन में हुआ है….
वक़्फ़ बोर्ड संशोधन बिल को लेकर कहा-
कल लोकसभा में वक़्फ़ बिल पर चर्चा हुई…
सदन की कार्यवाही देर तक चली हमने भी देखा…
बहुत लोगों ने इसमें हिस्सा लिया…
यह बिल भारत की संसद में लोकसभा में पास हुआ है…
इससे निश्चित रूप से देश के मुस्लिम समुदाय को फायदा होगा…
Jabalpur: बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट, कार सवार पति पत्नी आदित्य जैन और वंदना जैन ने की मारपीट
जबलपुर@बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट
बुजुर्ग के महिला के सामने कार अड़ाकर मारपीट
मंदिर से दर्शन कर लौटते समय की मारपीट
कार सवार पति पत्नी आदित्य जैन और वंदना जैन ने की मारपीट
जमीन विवाद को लेकर कोर्ट से स्टे का मामला
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
रांझी थाना क्षेत्र का मामला
Balodabajar: ऑनर किलिंग का मामला, पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया
बलौदाबाजार: ऑनर किलिंग का मामला
पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया
सौतेली मां, सगी चाची समेत 5 लोगों को हिरासत में लिया
सौतेली मं ने नाबालिग बच्चे की दी थी सुपारी
महानदी में रेत में गड़ी मिली थी नाबालिग की लाश
लवन थाने के डोंगरिडीह गांव की घटना
Raipur News: छत्तीसगढ़ में निगम-मंडलों में नई नियुक्ति, भाजपा के एक और नेता का दर्द सोशल मीडिया में झलका
रायपुर: छत्तीसगढ़ में निगम-मंडलों में नई नियुक्ति
भाजपा के एक और नेता का दर्द सोशल मीडिया में झलका
भाजपा के नेता प्रकाश बजाज ने सोशल मीडिया में पोस्ट किया,
“जेहन पर बोझ रहा दिल भी परेशान हुआ,
इन बड़े लोगों से मिलकर बड़ा नुकसान हुआ”
Bhopal News : नगर निगम परिषद की बैठक शुरू
भोपालः नगर निगम परिषद की बैठक शुरू
वंदे मातरम के साथ शुरू हुई नगर निगम की बैठक
बजट बैठक को नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने दी इजाजत
अब से कुछ देर में बजट पेश करेंगी महापौर मालती राय
वक्फ बिल लोकसभा में पास होने को लेकर प्रधानमंत्री का दिया गया धन्यवाद
विपक्ष ने धन्यवाद का किया विरोध
Gariaband News: अवैध कब्जा पर चला प्रशासन का बुलडोजर
गरियाबंदः अवैध कब्जा पर चला प्रशासन का बुलडोजर
सड़क किनारे से ठेले गुमटी हटाए गए
रावण भाटा से जनपद तक हटाए गए
नपा प्रशासन और राजस्व विभाग की कार्रवाई
30 से अधिक दुकानें हटाई गई
बलरामपुर में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत
बलरामपुर : हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत
खेत में काम करने गया था ग्रामीण
1 सप्ताह के भीतर हाथियों के हमले से 4 लोगों की मौत
कोदौरा वन परिक्षेत्र का मामला
वाड्रफनगर : लूट की कोशिश करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
वाड्रफनगर : लूट की कोशिश करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
2022 में शराब दुकान में की थी लूट की कोशिश
पुलिस ने उप्र के विंढमगंज से किया गिरफ्तार
आरोपियों के पास से देशी कट्टा जब्त
वाड्रफनगर पुलिस ने की कार्रवाई
Surajpur News : ओपन परीक्षा में ज्यादा फीस लेने पर DEO ने की केंद्राध्यक्ष पर कार्रवाई
सूरजपुर: DEO ने की केंद्राध्यक्ष पर कार्रवाई
DEO ने की केंद्राध्यक्ष को हटाया
ओपन परिक्षा में ज्यादा फीस लेने पर कार्रवाई
परिजनों की शिकायत पर हुई कार्रवाई
शाजापुर : तरबूज से भरा ट्रक का अनियंत्रित होकर पलटा
शाजापुर : तरबूज से भरा ट्रक का अनियंत्रित होकर पलटा
टायर फटने के बाद कार से टकरा कर पलटा ट्रक
ट्रक में भरा तरबूज सड़क पर बिखरा
सड़क पर तरबूज लूट के लिए उमड़ी भीड़
हादसे में किसी तकरह की जनहानि नहीं
लालघाटी थाना क्षेत्र की घटना
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज दिल्ली में सचिन पायलट से मिले
रायपुर: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज दिल्ली में सचिन पायलट से मिले
संगठन विस्तार, जिला अध्यक्षों की दूसरी लिस्ट पर हुई चर्चा
डेढ़ दर्जन जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर हुई मंत्रणा
जल्द आ सकती है कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की दूसरी लिस्ट
आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी पायलट से बैज ने की मंत्रणा
Waqf Amendment Bill: वक्फ बिल लोकसभा में पास, सोनिया गांधी बोलीं- यह विधेयक संविधान पर एक हमला
दिल्ली- वक्फ बिल लोकसभा में पास
कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में बोली सोनिया गांधी
बिल को लेकर कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने कहा
यह विधेयक संविधान पर एक हमला है: सोनिया
वक्फ विधेयक को जबरन पारित किया गया: सोनिया
वक्फ बिल सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के लिए: सोनिया
आज दोपहर 1 बजे राज्यसभा में पेश होगा बिल
Kawardha News : कवर्धा में कार से 4 किलो से ज्यादा सोना बरामद
कवर्धा: कार से 4 किलो से ज्यादा सोना बरामद
करीब 3 करोड़ रुपए का बताया जा रहा सोना
8 लाख 40 हजार रुपए भी बरामद
बिना दस्तावेज के कवर्धा में खपाने की थी तैयारी
रायपुर निवासी 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ
पुलिस ने आयकर विभाग को दी सूचना
कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई
MP News : मध्यप्रदेश सरकार ने गेंहू खरीद की रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ाकर 9 अप्रैल की
भोपालः प्रदेश में एमएसपी पर गेहूं उपार्जन जारी…..
सरकार ने रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ाकर 9 अप्रैल की….
31 मार्च से बढ़ाकर 9 अप्रैल की गई रजिस्ट्रेशन की तारीख….
किसानों के हित में सरकार का फैसला….
गेहूं का एमएसपी 2425 रू,राज्य सरकार ने 175 रू प्रति क्विंटल पर दिया बोनस….
इसलिए एमपी में गेहूं की खरीदी 2600 रू प्रति क्विंटल हो रही है…
31 मार्च तक 15 लाख 9 हजार 324 किसान करा चुके है रजिस्ट्रेशन….
Bhopal News : आज पेश होगा भोपाल नगर निगम का बजट
भोपालः वित्त वर्ष 2025-26 के लिए नगर निगम भोपाल का करीब 3600 करोड़ का बजट आज…..
शहर की जनता की जेब पर असर डाल सकता है बजट….
संपत्ति कर में 10% वृद्धि का प्रस्ताव,जल कर और अन्य शुल्क में 15% वृद्धि का प्रस्ताव….
पार्षद निधि 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख करने की तैयारी….
MIC सदस्यों की निधि 75 लाख से बढ़ाकर 1.25 करोड़ करने की तैयारी…
शहर की हर विधानसभा क्षेत्र में 2.5 करोड़ का अलग बजट….
शहर सौंदर्यीकरण के लिए हर विभाग को 2-2 करोड़ रु का आबंटन….
शहर के हर एंट्री पर द्वार बनाने के लिए बजट में राशि का प्रावधान….
सुबह 11 बजे से निगम परिषद में होगी बजट की कार्यवाही शुरू….
टैक्स वृद्धि के प्रस्ताव पर विपक्ष कर सकता है हंगामा….
CG News : निगम मंडल की नियुक्ति पर नाराजगी, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बड़ा बयान
रायपुरः निगम मंडल की नियुक्ति पर नाराजगी की खबरों पर बोले मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
ऐसी कोई बात हमारे ध्यान में नहीं आई
अगर कोई विषय आएगा तो बैठकर हल करेंगे पार्टी बड़ी है
गौरीशंकर श्रीवास के फेसबुक पोस्ट पर मंत्री का बयान
यह उनका अपना अभिमत, पार्टी इस पर निर्णय लेती है
Baikunthpur News : शासकीय हेचरी में एवियन इन्फ्लूएंजा H5N1 के संक्रमण की पुष्टि
बैकुंठपुर: शासकीय हेचरी में एवियन इन्फ्लूएंजा H5N1 के संक्रमण का मामला
भोपाल से आई रिपोर्ट में हुई है पुष्टि
सीमावर्ती जिले सूरजपुर, एमसीबी और कोरबा में लगाए गए बेरियर
बैरियरों में निगरानी के लिए लगाई कर्मचारियों की ड्यूटी
पोल्ट्री उत्पादों की आवाजाही पर रखेंगे नजर
हेचरी से 20 नेजल स्वाब के लिए गए नमूने
परीक्षण के लिए एम्स रायपुर भेजा गया
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 136 घरों का किया सर्वे
Tikamgharh News : 2 बसों के बीच टक्कर
टीकमगढ़: 2 बसों के बीच टक्कर
हादसे में 8 से 10 लोगों को आई चोटें
सभी को अस्पताल में कराया भर्ती
बड़ागांव थाना क्षेत्र की घटना
बलौदाबाजार: राज्यपाल रमेन डेका का बलौदाबाजार दौरा
बलौदाबाजार: राज्यपाल रमेन डेका का बलौदाबाजार दौरा
करीब 11 बजे पहुंचेंगे राज्यपाल
एक पेड़ मां के नाम के तहत करेंगे वृक्षारोपण
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लेंगे प्रशासनिक बैठक
MP News : शादी से मना करने पर बदमाशों ने किया नाबालिग का अपहरण
मुरैना: शादी से मना करने पर बदमाशों ने किया नाबालिग का अपहरण
नाबालिग के परिजनों ने किया था शादी से इंकार
5 बदमाशों ने बंदूक की नोक पर घर में घुसकर किया अपहरण
नाबालिक लड़की के परिजनों का आरोप
बदमाशों ने 6 से ज्यादा राउंड फायर भी किए
पुलिस ने 17 घंटे बाद बदमाशों के खिलाफ किया मामला दर्ज
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नगर गांव की घटना
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm