TS Singhdeo Latest News: छत्तीसगढ़ में किसके नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस? PCC चीफ बदलने के अटकलों के बीच पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव ने किया बड़ा खुलासा

छत्तीसगढ़ में किसके नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस? पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव ने किया बड़ा खुलासा, TS Singh Deo on Congress leadership

TS Singhdeo Latest News: छत्तीसगढ़ में किसके नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस? PCC चीफ बदलने के अटकलों के बीच पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव ने किया बड़ा खुलासा
Modified Date: June 9, 2026 / 05:09 pm IST
Published Date: June 9, 2026 5:08 pm IST

जांजगीर-चांपा: TS Singh Deo on Congress leadership छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव फ्रंट लीडरशिप के आधार पर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 का विधानसभा चुनाव भी इसी रणनीति के तहत लड़ा गया था और आगे भी पार्टी सामूहिक नेतृत्व के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी। जांजगीर जिले के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे टीएस सिंहदेव ने मीडिया से चर्चा के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सामूहिक नेतृत्व की परंपरा रही है और पार्टी संगठन तथा वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में चुनावी रणनीति तैयार की जाती है।

TS Singh Deo on Congress leadership बता दें कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नेतृत्व परिवर्तन को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही है। । प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष दीपक बैज का कार्यकाल 12 जुलाई को पूरा होने जा रहा है, जिसके बाद संगठन में संभावित बदलाव को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। बीतें दिनों पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा था कि केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि कई राज्यों में संगठनात्मक बदलावों को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। उन्होंने कहा था कि आने वाले एक-दो सप्ताह में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। सिंहदेव ने यह भी संकेत दिया कि आगामी प्रशिक्षण शिविर से पहले किसी बड़े फैसले की संभावना कम है।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।