Chhattisgarh Jaundice Outbreak: छत्तीसगढ़ में पीलिया का कहर, मैनपाट के बाद अब यहां कई मरीज मिलने से मचा हड़कंप, उपसरपंच सहित 5 की हो चुकी है मौत
Chhattisgarh Jaundice Outbreak: छत्तीसगढ़ में पीलिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। भिलाई में कई मरीज मिले हैं, मैनपाट में 5 की मौत हो चुकी है।
Chhattisgarh Jaundice Outbreak/AI Generated Image
- भिलाई के सेक्टर-7 में पीलिया के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं
- स्वास्थ्य विभाग ने सर्वे के दौरान 5 मरीजों में पीलिया की पुष्टि की है
- मैनपाट में पीलिया से 5 लोगों की मौत हो चुकी है
Chhattisgarh Jaundice Outbreak: छत्तीसगढ़ में इन दिनों पीलिया का प्रकोप देखने को मिल रहा है। हाल ही में मैनपाट के 4 से ज्यादा गांवों में अब तक पीलिया के 12 मामले सामने आये थे और 1 सप्ताह के भीतर 05 लोगों की मौतें हुई है। इसी बीच दुर्ग जिले के भिलाई के सेक्टर-7 में पीलिया तेजी से फैल रही है। यहां सड़क नंबर 40, 41, 42 और 43 मरीज में मिले है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।
कल पांच मरीजों की पुष्टि
Chhattisgarh Jaundice Outbreak स्थानी पार्षद के अनुसार, अब तक पीलिया के 15 से 20 मरीज सामने आ चुके हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने कल यहां सर्वे कर मात्र पांच मरीजों की पुष्टि की है। इधर जिन घरों में पीलिया फैला है उनका कहना है कि वह बीएसपी से सप्लाई होने वाली पाइपलाइन का पानी पीते हैं और यही वजह है कि उनके घर आज पीलिया हो गया है। इनमें से एक बच्चे की हालत तो इतनी खराब थी कि उसे तीन दिन आईसीयू में भी रखना पड़ा। हालांकि 10 दिन बाद उसकी अस्पताल से छुट्टी हो चुकी है, वहीं एक अन्य युवक भी पीलिया का शिकार हो गया है और हाल ही में अस्पताल से वापस आया है।
मोबाईल हेल्थ कैम्प लगाया गया
Chhattisgarh Jaundice Outbreak पार्षद उमेश साहू का कहना है कि वह लगातार बीएससी प्रबंधन को पत्र लिख रहे हैं लेकिन पीने की पाइपलाइन के सुधार संबंधी कोई भी प्रयास प्रबंधन द्वारा नहीं किए गए। उन्होंने बताया कि पिछली बार जब सड़क के उसे पर पीलिया फैला था। तब कुछ दूर तक कि पाइपलाइन बदली गई थी, लेकिन जरूरत पूरी पाइपलाइन को बदलने की है। इधर स्वास्थ्य विभाग के सर्वे के बाद आज सुबह से ही मोबाईल हेल्थ कैम्प लगाया गया है जहां पीलिया के लक्षण वाले मरीज चेकअप के लिए पहुँचे है।
पीलिया से अब तक 5 की मौत
मैनपाट में इस पीलिया के प्रकोप की अगर बात करें तो ग्राम पंचायत कुनिया के उपसरपंच जितेंद्र यादव सहित अलग-अलग गांव के कुल 05 लोगों की हुई मौत पीलिया से हुई है। जबकि अभी और भी इसके मरीज अंबिकापुर और रायपुर में भर्ती है। ज्यादातर मरीजों का उपचार निजी अस्पतालों में जारी है।
प्रशासन की टीम अलर्ट
Chhattisgarh Jaundice Outbreak गांव में पीलिया की खबर मिलते ही प्रशासन की टीम ने अलर्ट जारी किया है और पानी की सैंपल सहित इसके फैलने के कारणों में जुटी हुई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम बीमारी के कारणों की जांच करने और इससे पीड़ित लोगों सैंपल लेने के बाद ही मीडिया के सामने कुछ कहने की बात कर रहीं है, जबकि इससे 12 ज्यादा पीड़ित मरीजों का उपचार अब भी जारी है।
ये भी पढ़ें
- TMC MP Kakoli Ghosh Statement: TMC में बगावत! क्यों NDA में शामिल हो रही चार बार की सांसद काकोली घोष, बताई चौंकाने वाली वजह
- Raipur Water Supply News: राजधानीवासियों के लिए जरूरी खबर, इन 42 इलाकों में नहीं आएगा पानी, जानिए किन क्षेत्रों में रहेगी किल्लत
- Ujjwala Yojana Subsidy New Rules: उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बड़ा झटका, सरकार ने बदले नियम, जानिए अब कितने सिलेंडर पर मिलेगी सब्सिडी?
- Mangal Gochar 2026: ग्रहों के सेनापति मंगल बदलेंगे अपनी चाल, बदलेगी इन तीन राशियों की किस्मत, कारोबार और करियर में मिलेगा बड़ा लाभ
- Aaj ka Rashifal 9 June 2026: आज इन राशियों के अधूरे काम होंगे पूरे, इन्हें होगा धन लाभ… जानें क्या कहते हैं आपके सितारें

Facebook


