Korba Double Suicide News : शाम 4 बजे के बाद गायब और फिर…! जंगल में इस हाल में मिले दो जिगरी दोस्त, आखिर क्या है मौत का पूरा राज?

Ads

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बेलाकछार गांव के जंगल में एक ही पेड़ पर साड़ी के फंदे से दो युवकों के शव लटके मिले। दोनों मृतक गहरे दोस्त बताए जा रहे हैं और पुलिस अब इस दोहरी मौत के हर पहलू की जांच कर रही है।

  • Reported By: dhiraj dubay

    ,
  •  
  • Publish Date - April 2, 2026 / 05:59 PM IST,
    Updated On - April 2, 2026 / 06:01 PM IST

Korba Double Suicide News / Image Source : IBC24

HIGHLIGHTS
  • कोरबा के जंगल में एक ही पेड़ पर दो युवकों के शव बरामद हुए।
  • दोनों मृतक पड़ोसी और गहरे दोस्त बताए जा रहे हैं।
  • मौके से एक मोबाइल फोन मिला, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।

कोरबा : Korba Double Suicide News  छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बाल्कोनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बेलाकछार गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के जंगल में एक ही पेड़ पर साड़ी के फंदे से झूलती दो युवकों की लाश बरामद हुई है। मृतकों की पहचान उसी गांव के निवासी 23 वर्षीय प्रमोद कंवर और 24 वर्षीय अमित माथुर के रूप में हुई है। इस घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव बरमाद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए आगे की जाँच शुरू कर दी है।

एक ही साड़ी में लटके थे दोनों के शव

जानकारी के अनुसार, प्रमोद और अमित गहरे दोस्त थे और एक ही गांव में पड़ोस में रहते थे। दोनों युवक रोजी-मजदूरी का काम करते थे। बताया गया कि बुधवार शाम करीब 4 बजे तक दोनों अपने घर पर ही थे, जिसके बाद वे बाहर निकले और वापस नहीं लौटे। गुरुवार सुबह जब स्थानीय लोग जंगल की ओर गए, तो गांव से लगभग 2 किलोमीटर दूर एक पेड़ पर साड़ी के दो किनारों से बने फंदे पर दोनों के शव लटके देखे गए।

मौके पर मोबाइल फ़ोन बरामद

घटना की सूचना मिलते ही बाल्कोनगर पुलिस और सीएसपी कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शवों को फंदे से नीचे उतारा। मौके से मृतक अमित माथुर का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवक पैदल ही जंगल तक पहुंचे थे। हालांकि, दोनों ने एक साथ खुदकुशी जैसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका रहस्य अभी बरकरार है।

Korba Crime News हर पहलू से जाँच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा और जांच की दिशा तय की जाएगी। फिलहाल, पुलिस हर पहलू से मामले की जाँच कर रही है ताकि इस दोहरी खुदकुशी के पीछे की असल वजह सामने आ सके।

इन्हें भी पढ़ें:-

दोनों मृतकों की पहचान किस रूप में हुई है?

दोनों मृतकों की पहचान बेलाकछार गांव निवासी 23 वर्षीय प्रमोद कंवर और 24 वर्षीय अमित माथुर के रूप में हुई है।

शव कहाँ और किस स्थिति में मिले?

गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर जंगल में एक पेड़ पर साड़ी के फंदे से दोनों शव लटके मिले।

पुलिस को मौके से क्या मिला है?

मौके से मृतक अमित माथुर का मोबाइल फोन बरामद हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है।