जयपुर में पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Ads

जयपुर में पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

  •  
  • Publish Date - April 2, 2026 / 05:38 PM IST,
    Updated On - April 2, 2026 / 05:38 PM IST

जयपुर, दो अप्रैल (भाषा) जयपुर में बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली लेकिन गहन तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि झलाना इंस्टीट्यूशनल क्षेत्र स्थित पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल भेजा गया था।

उसने कहा कि ई-मेल में दावा किया गया था कि कार्यालय परिसर में बम लगाकर विस्फोट किया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।

इससे पहले भी अदालतों, स्कूलों, पासपोर्ट सेवा केंद्रों और डाकघरों सहित कई स्थानों और कार्यालयों को ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं। लेकिन सभी धमकियां झूठी साबित हुईं।

पासपोर्ट विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है तथा तकनीकी स्तर पर जांच जारी है।

भाषा बाकोलिया राजकुमार

राजकुमार